Published: Tuesday, July 14, 2026, 16:38 [IST]
Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपनी तीसरी शादी के बाद से लोगों के निशाने पर आ गए हैं। 2 हिंदू महिलाएं और एक ईसाई महिला से शादी करने के बाद से आमिर खान विवादों में घिर गए हैं। आपको बता दें कि आमिर खान की दोनों एक्स वाइफ (रीना दत्ता और किरण राव) हिंदू थीं जबकि एक्टर की तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट ईसाई धर्म को मानती हैं।
आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी
गौरी स्प्रैट के साथ आमिर खान की शादी ने देशभर में हलचल मचा दी है। कुछ लोगों को ये बात रास नहीं आ रही है। करणी सेना, बजरंग दल से लेकर कई धर्मगुरु, आमिर खान की तीसरी शादी का जमकर विरोध कर रहे हैं। फिलहाल मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना ईफराहिम हुसैन (Ifrahim Hussain) ने आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर फतवा जारी कर दिया है।
आमिर खान के खिलाफ कही गई ऐसी बात
मुफ्ती मौलाना ईफराहिम हुसैन ने आमिर खान को लेकर एक वीडियो बनाया है जो कि इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपनी बात लोगों के सामने खुलकर रख रहे है। उन्होंने वीडियो में कहा है- आमिर खान ने तीसरी शादी एक गैर-मुस्लिम खातून के साथ की है। हमने देखा कि समाज में विरोध प्रदर्शन भी हुए हैं। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अल्लाह का जो पैगाम है वो समाज के सामने पेश किया जाए।
मुफ्ती मौलाना ने कहा- ऐसा मुस्लिम मर्द गुनहगार है
मुफ्ती मौलाना ईफराहिम हुसैन ने कहा- अल्लाह का कुरान में हुकूम है कि मुस्लिम मर्द के लिए ईमान वालों के लिए ईमान वाली मुस्लिम औरतों से शादी करना जायज है। अल्लाह ने कहा है कि अगर कोई निकाह करके इसे निभाने में नाकामयाब है तो वह गुनहगार है। ऐसा मुस्लिम मर्द गुनहगार है। ये हराम है। ऐसा शख्स अगर गुनाह कबूल नहीं करता है तो अल्लाह के सामने उसे जवाबदेही देनी होगी।
आमिर खान पर 'लव जिहाद' का आरोप
-इससे पहले बिहार के फोर्ब्सगंज में गौरी स्प्रैट के साथ अपनी हालिया शादी को लेकर एक्टर आमिर खान एक नए विवाद में घिर गए हैं। बजरंग दल के सदस्यों ने इस शादी के विरोध में प्रदर्शन किया था।
-प्रदर्शनकारियों ने आमिर खान का पुतला फूंका था और उन पर 'लव जिहाद' का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान 'आमिर खान मुर्दाबाद' और 'आमिर खान जिहादी भारत छोड़ो' जैसे नारे भी लगाए गए थे।
-न्यूज 18 की खबर के अनुसार बजरंग दल के नेता मनोज सोनी ने आरोप लगाया था कि आमिर खान ने बार-बार हिंदू महिलाओं से शादी की है और ऐसे में वह हिंदू समाज का अपमान कर रहे हैं।
आमिर खान की दो शादियां और तलाक
-आपको बता दें कि आमिर खान ने सबसे पहले साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे (बेटा-जुनैद खान और बेटी-आइरा खान) हैं। शादी के 16 साल बाद यानी 2002 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।
-इसके बाद आमिर खान ने फिल्म निर्माता किरण राव से साल 2005 में दूसरी शादी की थी। वहीं 16 साल साथ रहने के बाद 2021 में दोनों ने तलाक ले लिया। आपसी सहमति और सम्मान से अलग होने के बावजूद, वह एक-दूसरे के बेहतरीन दोस्त बने हुए हैं और अपने बेटे आजाद राव खान की, को-पैरेंट्स के तौर पर परवरिश कर रहे हैं।
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी
-गौरी स्प्रैट और आमिर खान के रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि उस समय हुई थी जब एक्टर ने अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार उन्हें मीडिया से परिचित कराया था। इसके बाद दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं लगातार बढ़ती रहीं।
-आपको बता दें कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने गत 5 जुलाई 2026 को बहुत ही सिपंल तरीके से शादी की थी। आमिर खान ने मुंबई के पाली हिल में स्थित अपने घर पर ही रजिस्टर्ड मैरिज का आयोजन किया था। इस शादी समारोह में कपल के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।
कौन हैं गौरी स्प्रैट?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गौरी स्प्रैट की मां तमिलियन और पिता आयरिश हैं। उनके दादा एक फ्रीडम फाइटर थे। गौरी का हेयरड्रेसिंग में प्रोफेशनल बैकग्राउंड है और उनके पास लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में FDA की डिग्री है। वह 6 साल के बेटे की मां भी हैं। हालांकि उनके पहले पति के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। प्रोफेशनली वह अभी आमिर खान फिल्म्स में काम कर रही हैं, जो आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस है।