पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित ABA क्लब में 27 सितंबर की आधी रात को क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा जबरन घुसकर हंगामा करने का मामला सामने आया है। क्लब ऑनर का आरोप है कि शराब के नशे में धुत क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत ने स्टाफ के साथ बदतमीजी की और शैफ के

.

पंचकूला ABA क्लब में मोबाइल से वीडियो बनाते हुए क्राइम ब्रांच टीम सदस्य।

पंचकूला ABA क्लब में मोबाइल से वीडियो बनाते हुए क्राइम ब्रांच टीम सदस्य।

अब जानिए, क्या है पूरा मामला…

  • चेकिंग के नाम पर बदतमीजी: क्लब ऑनर के मुताबिक, सबसे पहले क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अजीत शराब के नशे में अकेले क्लब में दाखिल हुए। उन्होंने चेकिंग के नाम पर स्टाफ के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने फोन करके अपनी पूरी टीम को मौके पर बुला लिया। टीम के पहुंचते ही माहौल और खराब हो गया और इंस्पेक्टर अजीत ने क्लब के शेफ के साथ मारपीट की।
  • डांस कर रही लड़कियों की बनाई वीडियो: क्लब प्रबंधन का कहना है कि क्राइम ब्रांच की टीम ने क्लब में डांस कर रही लड़कियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। जब स्टाफ ने इसका विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उनके साथ तीखी बहस की। स्थिति बिगड़ती देख क्लब मालिक ने तुरंत सेक्टर-5 थाना पुलिस को सूचना दी।
  • दहशत में आए लोग: क्लब ऑनर ने बताया कि बिना वर्दी और बिना किसी वारंट के इस तरह घुसी टीम को देखकर वे दहशत में आ गए। बाद में लोकल थाना पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि यह क्राइम ब्रांच की ही टीम है। सूचना मिलते ही सेक्टर-5 थाना के इंस्पेक्टर संदीप कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन नशे में धुत क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर ने उनकी भी एक न सुनी। आरोप है कि इंस्पेक्टर अजीत ने स्टाफ को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेने की कोशिश भी की। करीब दो घंटे के हंगामे के बाद टीम वहां से रवाना हुई।
  • 3 बजे तक का लाइसेंस, डरकर काम छोड़ गए कर्मचारी: क्लब प्रबंधन का कहना है कि उनके पास रात 3 बजे तक क्लब और बार संचालित करने का वैध परमिट और लाइसेंस है। घटना वाली रात वहां सूफी संगीत का शांतिपूर्ण कार्यक्रम चल रहा था। पुलिस की इस तरह की गुंडागर्दी और बेवजह की कार्रवाई के बाद से क्लब के कई कर्मचारी दहशत में हैं और डर के मारे काम छोड़कर चले गए हैं।
पंचकूला क्लब में आते हुए क्राइम ब्रांच की टीम।

पंचकूला क्लब में आते हुए क्राइम ब्रांच की टीम।

शिकायत पर चल रही है जांच : SHO पंचकूला सेक्टर-5 थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि क्लब ऑनर ने शिकायत देकर मारपीट के आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है, कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।