Abhijeet Dipke: सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने सरकार पर छात्रों के साथ गलत रवैया का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई को नहीं रोका गया, तो एक बार फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने फिर किया आंदोलन का ऐलान।
- Published: 29 Jul 2026, 04:26 PM IST
- Last Updated: 29 Jul 2026, 04:27 PM IST
Abhijeet Dipke: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर आंदोलन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार ने तंज कसा है। दरअसल सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके का आरोप है कि प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ सरकार का रवैया बेहद शर्मनाक रहा है। दीपके ने चेतावनी दी है कि अगर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ कार्रवाई रोकी नहीं गई, और सरकार ने अपना रुख नहीं बदला तो CJP जल्द ही देशभर में नया आंदोलन शुरू करेगी।
दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में दीपके ने कहा कि छात्र अपने भविष्य और अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे थे, लेकिन उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार किया गया। अभिजीत दीपके का आरोप है कि 20 जुलाई को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और उनका खून बहाया गया।
उन्होंने कहा, "सरकार को यह सब नहीं करना चाहिए था। छात्र अपने भविष्य और अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे थे, कोई मजे करने सड़क पर नहीं उतरा था। उन्हें लाठियों से मारा गया। अगर इतना खून बहाने के बाद भी सरकार का मन नहीं भरा और छात्रों को परेशान करना जारी रखा गया, तो हम बहुत जल्द फिर सड़कों पर उतरेंगे। छात्रों पर ऐसे पैलेट गन चलाई गईं जैसे वे आतंकवादी हों। क्या वे आतंकवादी थे? अमित शाह और नरेंद्र मोदी को इस पर शर्म आनी चाहिए।"
#WATCH | Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, "...The youth were protesting for their future. They were not getting any thrill out of it, they braced lathis on 20th July. If the Govt is not satisfied with just that, with that bloodshed and if it… pic.twitter.com/7TiKCpN8xQ
— ANI (@ANI) July 29, 2026
मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने भी दी चेतावनी
बता दें कि एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने भी केंद्र सरकार को चेतावनी दी थी। उन्होंने दावा किया था कि सरकार ने दिल्ली और अन्य भाजपा तथा एनडीए शासित राज्यों में छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय बीतने के बाद भी इस संबंध में कोई लिखित जवाब नहीं दिया। अगर सरकार लिखित आश्वासन नहीं देती है तो सीजेपी द्वारा पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा।
सौरव दास ने कहा, "हमने उत्तर प्रदेश, गोवा, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के बारे में सरकार के सामने अपनी चिंताएं रखी हैं। ऐसी आशंका है कि प्रदर्शनकारियों को परेशान किया जा रहा है या उन्हें निशाना बनाया जा रहा है, और उनमें से कुछ के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।
हमने शुरू से ही मांग की थी कि देश भर के सभी प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा दी जाए और उनके खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस लिये जाएं। हमें उम्मीद है कि सरकार इस आश्वासन पर अमल करेगी। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे और इस बार पूरा जवाबदेही लेकर जाएंगे।"