Bhilai Durg Adani PNG Gas Pipeline , रिपोर्ट- रॉबिन मल्ल ठाकुर, दुर्ग : भिलाई (Bhilai Nerws) में अब सिलेंडर उठाने की झंझट खत्म होने वाली है। शहर में जल्द ही पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। अडानी कंपनी (Adani PNG Gas Pipeline Project) की ओर से भिलाई (Bhilai Nerws) में करीब 70 किलोमीटर लंबी अंडरग्राउंड PNG पाइपलाइन (PNG Pipeline) बिछाने का प्रस्ताव नगर निगम (Nagar Nigam Project) को दिया गया है। इसके जरिए गैस सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरों की रसोई तक पहुंचाई जाएगी।
Bhilai में 70 KM लंबी PNG Pipeline बिछेगी, सिलेंडर की झंझट होगी खत्म
भिलाई में जल्द PNG Network की शुरुआत होने जा रही है। अडानी कंपनी करीब 70 किलोमीटर लंबी Underground Pipeline बिछाएगी, जिससे घरों की रसोई तक गैस सीधे पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगी। पहले चरण में नेहरू नगर, स्मृति नगर,… pic.twitter.com/t2WoN9YNW7
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 7, 2026
पहले इन इलाकों में बिछेगी पाइपलाइन
प्रोजेक्ट के पहले चरण में नेहरू नगर, स्मृति नगर, पुष्पक नगर और जुनवानी इलाके को शामिल किया गया है। इसके बाद पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार शहर के दूसरे वार्डों तक किया जाएगा। पाइपलाइन को जमीन के करीब दो मीटर नीचे बिछाया जाएगा। सड़क को कम से कम नुकसान पहुंचे, इसके लिए मशीनों की मदद से अंडरग्राउंड पाइपलाइन डालने की योजना है।
70 हजार शुल्क, 17.50 लाख की बैंक गारंटी
पाइपलाइन बिछाने (Adani PNG Gas Pipeline Project) के लिए नगर निगम ने कंपनी से 70 हजार रुपए पाइपलाइन शुल्क लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने 17.50 लाख रुपए की बैंक गारंटी भी जमा कराई है। सिक्योरिटी डिपॉजिट समेत जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नगर निगम की ओर से तय शर्तों के साथ एनओसी (NOC) जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Ashoknagar News: पूरी नहीं हुई लड़के की चाह, एक दिन की मासूम बच्ची को दे दी मौत, कंबल में सो रही नवजात का दबाया गला
PNG कनेक्शन (Adani PNG Gas Pipeline Project) लेने वाले उपभोक्ताओं को नया गैस चूल्हा खरीदने की जरूरत नहीं होगी। मौजूदा गैस चूल्हे के नोजल को बदलकर उसे PNG के अनुकूल बनाया जाएगा। घर में लगाए गए गैस मीटर में जितनी गैस की खपत होगी, उसी के आधार पर उपभोक्ता को बिल का भुगतान करना होगा। यानी सिलेंडर की तरह बार-बार बुकिंग और डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav Supreme Court: ‘लोगों का मनोरंजन करते-करते खुद ड्रामा बन गया हूं’, कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव, 1.15 करोड़ चुकाए
ऑनलाइन आवेदन, घर तक पहुंचेगी पाइपलाइन
PNG कनेक्शन (Adani PNG Gas Pipeline Project) के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकेंगे। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद तकनीकी टीम घर का निरीक्षण करेगी। इसके बाद सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पाइपलाइन (Adani PNG Gas Pipeline Project) को घर के अंदर किचन तक पहुंचाया जाएगा। भिलाई नगर निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के मुताबिक, अडानी कंपनी का प्रस्ताव निगम के पास आया है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद करीब 70 किलोमीटर का PNG नेटवर्क बिछाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: Emergency Call Scam Alert: दोस्त या रिश्तेदार की आवाज में आए Emergency Call से रहें सावधान! हो सकता है AI Voice Scam..जानें इससे कैसे बचें?
70 किलोमीटर तक बिछेगी PNG गैस पाइपलाइन
सुरुचि सिंह, म्युनिसिपल कमिश्नर (Municipal Commissioner), भिलाई का कहना है की, PNG गैस पाइपलाइन (Piped Natural Gas) डालने का प्रस्ताव अडानी ग्रुप की ओर से आया है। सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा होने के बाद शर्तों के साथ एनओसी जारी कर दी जाएगी। गैस पाइपलाइन लगभग 70 किलोमीटर तक बिछाई जाएगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/10/07/adani-png-gas-pipeline-2026-10-07-15-41-00.png)
यह भी पढ़ें: Dilip Buildcon: दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड एनर्जी सेक्टर में करेगी 15 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट, रिन्यूएबल एनर्जी, पावर ट्रांसमिशन और तेल-गैस पाइपलाइन का होगा कारोबार