AI Fast Development: दुनियाभर में चल रहे एआई की रफ्तार के विवाद के बीच एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का पक्ष भी सामने आया है. उन्होंने एआई से दुनिया को खतरा पर सीधी बात की है. उन्होंने AI की वजह से इंसानों के खत्म होने पर अपना रुख साफ किया है.
AI Fast Development: दुनियाभर में चल रहे एआई की रफ्तार के विवाद के बीच एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का पक्ष भी सामने आया है. उन्होंने एआई से दुनिया को खतरा पर सीधी बात की है. उन्होंने AI की वजह से इंसानों के खत्म होने पर अपना रुख साफ किया है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/19/mnc-ceo-jensen-huang-makes-claim-0-chance-of-end-of-the-world-extinction-level-threat-from-ai-bats-f-2026-09-19-07-21-48.jpg)
CEO Jensen Huang
AI Fast Development: इन दिनों की दुनिया में AI की बढ़ती रफ्तार पर चिंता जताते हुए लोग दो भागों में बटे हैं. एक पक्ष इसकी रफ्तार स्लो करना चाहता है तो कुछ एक्सपर्ट इसकी रफ्तार को विकास के लिए जरूरी बता रहे हैं. अमेरिका में खासकर इसको लेकर बड़ी बड़ी कंपनियों की बयानबाजी तेज हो गई है. इसी बीच एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग का पक्ष भी सामने आया है. उन्होंने एआई से दुनिया को खतरा पर सीधी बात की है. उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की वजह से इंसानों के खत्म होने का खतरा नहीं है. उन्होंने AI से जुड़ी ऐसी आशंकाओं को बेबुनियाद बताया और इसके तेजी से विकास का समर्थन किया.
सीबीएस न्यूज के कार्यक्रम 'संडे मॉर्निंग' में बातचीत के दौरान हुआंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान का भी समर्थन किया, जिसमें ट्रंप ने AI के खतरों को लेकर जताई जा रही चिंताओं को 'धोखा' बताया था. AI को लेकर यह बहस तब और चर्चा में आ गई, जब ट्रंप ने इस सप्ताह की शुरुआत में 'ऑल-इन समिट' में अचानक जेन्सेन हुआंग को फोन किया था.
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ट्रंप ने बैन किए CNN समेत 3 बड़े मीडिया संस्थान, लगाए ये गंभीर आरोप
दुनिया खत्म होने का कितना चांस?
जेन्सेन हुआंग ने कहा कि वह इस बात से बिल्कुल सहमत नहीं हैं कि AI दुनिया को खत्म कर सकता है या 2030 में दुनिया का अंत हो जाएगा. उन्होंने कहा कि अमेरिका में AI को लेकर डर फैलाने वाले लोगों के दावे उन्हें बेतुके लगते हैं. हुआंग ने कहा कि ऐसा करने के पीछे राजनीतिक कारण, किसी दूसरे तरह का मकसद या सिर्फ लोगों का ध्यान खींचना जैसी वजहें हो सकती हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें इसके पीछे की असली वजह नहीं पता. हुआंग ने साफ कहा कि 2030 में दुनिया खत्म नहीं होगी और इसकी संभावना शून्य प्रतिशत है.
तेजी से आगे बढ़ने का किया समर्थन
हुआंग का कहना है कि AI उद्योग को सुरक्षा का ध्यान रखते हुए तेजी से आगे बढ़ना चाहिए. उन्होंने सीबीएस न्यूज से कहा कि AI के विकास में किसी की चिंता किए बिना तेजी से आगे बढ़ना जरूरी है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि जल्दबाजी में अधूरे या असुरक्षित AI उत्पाद बाजार में नहीं लाए जाने चाहिए. हुआंग ने कहा कि उनसे कोई भी असुरक्षित उत्पाद जारी करने की उम्मीद नहीं कर रहा है. इसके बजाय, लोग चाहते हैं कि AI उद्योग सफल हो और अमेरिका की अर्थव्यवस्था और समृद्धि को बढ़ाने में मदद करे.
रफ्तार धीमी करने पर क्या बोले?
AI के कारण इंसानों के अस्तित्व पर खतरा पैदा होने की आशंका को लेकर टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री में बहस तेज हो गई है. एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई ने AI के विकास की रफ्तार धीमी करने की बात कही है. उनका कहना है कि अगर AI को बिना नियंत्रण के तेजी से विकसित किया गया, तो एक समय ऐसा आ सकता है जब इंसानों के लिए इन शक्तिशाली सिस्टम को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाए.
यह भी पढ़ें: 'ग्रीन लैंड पर हो गया अमेरिका का कंट्रोल,' डेनमार्क समझौते के बाद राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा दावा