चीन की AI कंपनी StepFun ने बीते दिनों दुनिया का पहला मास-मार्केट 'Agentic' स्मार्टफोन StepX Neo पेश कर दिया है। कंपनी ने इसमें एक इन-बिल्ट AI एजेंट दि ...और पढ़ें

दुनिया का पहला 'Agentic' स्मार्टफोन है StepX Neo.

दुनिया का पहला 'Agentic' स्मार्टफोन है StepX Neo. 

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। चीन की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी StepFun ने सोमवार को StepX Neo को दुनिया के पहले मास-मार्केट एजेंटिक स्मार्टफोन के रूप में पेश किया है। साल 2023 में Microsoft के फॉर्मर एग्जीक्यूटिव्स द्वारा बनाई गई इस फर्म का दावा है कि उसके इस पहले कंज्यूमर हार्डवेयर प्रोडक्ट में एक इंटीग्रेटेड AI एजेंट दिया गया है, जो यूजर्स के बहुत कम इंटरफेरेंस के साथ अलग-अलग एप्स पर मुश्किल और मल्टी-स्टेप टास्क को पूरा कर सकता है। ये हैंडसेट कंपनी के इन-हाउस Step Edge फाउंडेशन मॉडल से पावर लेता है और कंपनी के कस्टम Step AOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। StepFun का दावा है कि StepX Neo 32 लैंग्वेज में लाइव ट्रांसलेशन को सपोर्ट करता है और साथ ही कई पॉपुलर थर्ड-पार्टी सर्विसेज के साथ इंटीग्रेट होता है।

StepX Neo पर मिलेगा बेहतरीन Agentic AI एक्सपीरियंस

StepFun StepX Neo के मेन हाइलाइट्स में इसका प्रोप्रायटरी AI असिस्टेंट शामिल है, जिसे Step Amoo कहा गया है। ये जानकारी Wall Street China के हवाले से मिली है। कंपनी का दावा है कि एक अलग चैटबॉट के रूप में काम करने के बजाय, इसे सीधे ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) में इंटीग्रेट किया गया है। कहा जा रहा है कि इसे बहुत कम नेचुरल लैंग्वेज कमांड्स का इस्तेमाल करके एप्स, सिस्टम फंक्शन्स और वेब सर्विसेज में वर्कफ्लो को रन करने के लिए डिजाइन किया गया है।

एक उदाहरण देते हुए कंपनी ने कहा कि यूजर्स फोन से एक पूरी ट्रिप प्लान करने के लिए कह सकते हैं और इसका AI एजेंट यूजर को खुद एप्स के बीच स्विच करने के लिए कहे बिना ही फ्लाइट्स सर्च कर सकता है, ठहरने के लिए होटल रिकमेंड कर सकता है, बुकिंग पूरी कर सकता है, ट्रैवल डिटेल्स को मैनेज कर सकता है और इटिनेररी को सेव कर सकता है। ये भी दावा किया गया है कि ये समय के साथ यूजर की पसंद और बिहेवियर को समझने में कैपेबल है।

StepX Neo_
Photo- Wall Street China

अक्सर ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए, StepX Neo में इन-बिल्ट AI फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें लाइव बातचीत को ट्रांसलेट करने की क्षमता शामिल है। StepFun का दावा है कि ये 32 सपोर्टेड लैंग्वेज और लोकल बोलियों में लाइव कन्वर्सेशन, फोन कॉल्स, टेक्स्ट मैसेजेस और कैमरा व्यूफाइंडर के जरिए कैप्चर किए गए टेक्स्ट को तुरंत ट्रांसलेट कर सकता है।

इसके अलावा, ये लोकल बस-ट्रेन के शेड्यूल्स निकाल सकता है, आस-पास की घूमने वाली जगहों को रेकमेंड कर सकता है, सेव की गई इटिनेररी को ऑफलाइन एक्सेस कर सकता है, यूजर्स को फ्लाइट चेक-इन के बारे में रिमाइंड करा सकता है, वीजा की जरूरतों को फ्लैग कर सकता है और यहां तक कि कस्टम्स डॉक्यूमेंटेशन में भी मदद कर सकता है।

इन सब फीचर्स को पावर देने का काम Step AOS करता है। ये एक कस्टम-बिल्ट एजेंटिक ऑपरेटिंग सिस्टम है जो केवल Android के ऊपर AI की एक लेयर नहीं जोड़ता, बल्कि Android, Linux और RTOS कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करके सॉफ्टवेयर स्टैक के एक बड़े हिस्से को दोबारा तैयार करता है। ये OS एक टेक्नोलॉजी का फायदा उठाता है जिसे कंपनी 'एटॉमिक कैपेबिलिटी इंजन' कहती है। दावा किया गया है कि ये MCP (Model Context Protocol) स्टैंडर्ड का इस्तेमाल करके डिवाइस के फंक्शन्स को कम्युनिकेशन्स, एप्स, फाइल्स और सिस्टम टूल्स में आसान बनाने में सक्षम है। StepFun का कहना है कि ये AI एजेंट को किसी टास्क को अपने आप पूरा करने के लिए कई फंक्शन्स को कंबाइन करने की इजाजत देता है।

इस सॉफ्टवेयर स्टैक में एक नेचुरल यूजर इंटरफेस (NUI) भी शामिल है जो वॉयस और विजुअल इनपुट्स को कंबाइन करता है और समय के साथ यूजर के तौर-तरीकों को सीखता है। इसकी सारी AI प्रोसेसिंग ऑन-डिवाइस होती है, जिसके लिए एक प्रोप्रायटरी फाउंडेशन मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है जिसे खास तौर पर से स्मार्टफोन्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये मॉडल 29 बेंचमार्क टेस्ट्स में कंपीटीटर एज AI मॉडल्स से आगे है। हालांकि, उसने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि परफॉर्मेंस को मेजर करने के लिए किन बेंचमार्क टेस्ट्स का इस्तेमाल किया गया था।

StepFun ने Ctrip, Alipay, Didi, Meituan, WPS Office और CapCut जैसे कई बड़े चाइनीज प्लेटफॉर्म्स के साथ पार्टनरशिप की है, जो इस AI एजेंट को फोन के बाहर भी कई दूसरे फंक्शन्स परफॉर्म करने की इजाजत देगा।