4000 करोड़ की फिल्म रामायण में अरुण गोविल ने राजा दशरथ का रोल प्ले किया है. अरुण गोविल के लुक का नया पोस्टर लोगों को इन वजहों से निराश कर गया है.
X

दशरथ के लुक में कैसे लगे अरुण गोविल? (Photo: Instagram @worldoframayana)
इस दिवाली रणबीर कपूर और साई पल्लवी, महाकाव्य रामायण पर बनी 4000 करोड़ की फिल्म लेकर आ रहे हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बना ये प्रोजेक्ट अनाउंसमेंट के बाद से चर्चा में है. ट्रेलर, टीजर और पोस्टर्स को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. अब फिल्म में राजा दशरथ का रोल करने वाले अरुण गोविल का मेकर्स ने नया लुक शेयर किया है.
अरुण गोविल का पोस्टर जारी
रामानंद सागर की रामयण में अरुण गोविल ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम का रोल प्ले किया था. अब फैंस उन्हें सालों बाद रामायण में दूसरे किरदार की भूमिका में दिखेंगे. नितेश तिवारी की फिल्म में वो राजा दशरथ बने हैं. रणबीर कपूर उनके बेटे राम के रोल में हैं. नए पोस्टर में अरुण गोविल अयोध्या के सिंहासन पर बैठे हैं. राजा दशरथ के रोल में वो दमदार लगे हैं. कैप्शन में लिखा है- एक पीढ़ी के लिए अरुण गोविल ने राम को जीवंत किया था. अब वो अयोध्या के राजा दशरथ बनकर रामायण में वापसी कर रहे हैं.
ट्रोल हुए अरुण गोविल
पोस्टर में अरुण जिस सिंहासन पर बैठे हैं, उसकी पीक डिटेलिंग यूजर्स ने करनी शुरू कर दी है. सिंहासन पर मछली का डिजाइन बना है. जो अवध यानी अयोध्या और उत्तर प्रदेश का सिंबल है. सिंहासन पर घोड़े के प्रतीक भी बने हैं. हालांकि कुछ लोगों ने दशरथ के लुक को AI बताया है. शख्स ने लिखा- इतने अहम किरदार के लिए नकली दाढ़ी क्यों लगाई है. किसी ने लिखा- इन्हीं कमियों को छिपाने के लिए मेकर्स ने किरदारों को अभी तक छिपाकर रखा था. दूसरे ने लिखा- बेकार पोस्टर है. बूमर्स के लिए पोस्टर मत बनाओ, कुछ रियल दिखाओ.
Dheere dheere samaj aa raha hai Kyu poster nahi de rahe the
— ZeMo 2.0 (@ZeMoReturn) October 7, 2026
Bekar poster he @malhotra_namit . Give us some aesthetic and thrill posters. Boomers k liye posters mat banao #Ramayana
— Vajra 🏹 (@vajraTheAstra) October 7, 2026
प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा की रामायण 2026 की सबसे बड़ी मूवी होने जा रही है. इसे 2 पार्ट्स में बनाया गया है. पहला पार्ट इस साल की दिवाली पर रिलीज होगा. सेकंड पार्ट 2027 में आएगा. फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण) के रोल में नजर आएंगे. टीजर रिलीज के बाद से फिल्म को काफी ट्रोल किया गया. पब्लिक ओपिनियन को देखने के बाद मेकर्स ने ग्राफिक्स में कुछ बदलाव किए. देखना होगा फिल्म रिलीज के बाद लोगों को कितना इंप्रेस कर पाती है.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
