ट्रेन से सफर करने वालों के लिए टिकट बुक करना कई बार काफी समय लेने वाला काम बन जाता है. IRCTC पर टिकट बुक करते समय स्टेशन, तारीख, ट्रेन और यात्रियों की जानकारी भरने के साथ कई दूसरे स्टेप भी पूरे करने पड़ते हैं.

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए टिकट बुक करना कई बार काफी समय लेने वाला काम बन जाता है. IRCTC पर टिकट बुक करते समय स्टेशन, तारीख, ट्रेन और यात्रियों की जानकारी भरने के साथ कई दूसरे स्टेप भी पूरे करने पड़ते हैं.

author-image

New Update

Untitled design (64)

Photograph: (GEMINI)

IRCTC Train Ticket Booking: ट्रेन से सफर करने वालों के लिए टिकट बुक करना कई बार काफी समय लेने वाला काम बन जाता है. IRCTC पर टिकट बुक करते समय स्टेशन, तारीख, ट्रेन और यात्रियों की जानकारी भरने के साथ कई दूसरे स्टेप भी पूरे करने पड़ते हैं. खासकर ज्यादा भीड़ के समय थोड़ी सी देरी होने पर कन्फर्म सीट मिलना मुश्किल हो जाता है. लेकिन अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते इस्तेमाल के बीच ऐसा प्रयोग सामने आया है, जिसमें एआई को ट्रेन टिकट खोजने और बुकिंग प्रक्रिया आगे बढ़ाने का काम दिया गया.

चैटजीपीटी एस्ट्रा ने IRCTC पर शुरू किया प्रोसेस

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक एक्सपेरिमेंट में चैटजीपीटी एस्ट्रा को ट्रेन टिकट खोजने का काम दिया गया. AI को बताया गया कि 20 सितंबर को रात 9 से 11 बजे के बीच मुंबई से राजकोट जाना है और दो यात्रियों के लिए AC क्लास में ट्रेन चाहिए. इसके बाद AI ने ब्राउजर के जरिए IRCTC की वेबसाइट खोलकर टिकट से जुड़ी जानकारी भरने और ट्रेन खोजने की प्रक्रिया शुरू की. उसने यात्रा की तारीख, स्टेशन और समय जैसी जानकारी के आधार पर उपलब्ध ट्रेनों को देखने की कोशिश की.

AI ने ट्रेनों और सीटों की स्थिति भी देखी

इस प्रयोग में AI ने सिर्फ ट्रेन के विकल्प बताने तक खुद को सीमित नहीं रखा. दावे के मुताबिक, उसने उपलब्ध ट्रेनों को चेक किया और सीटों की स्थिति भी देखने की कोशिश की. कुछ ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं थी या वेटिंग दिखाई दे रही थी. इसके बाद AI ने आगे की प्रक्रिया के बारे में पूछा। जब उसे अगले दिन की ट्रेनें देखने के लिए कहा गया तो उसने दोबारा सर्च करके दूसरे विकल्प सामने रखे.

ये भी पढ़ें: Explainer: ट्रंप के एक साइन से हिल गया भारत! जेब पर पड़ेगी सीधी मार, जानें आपकी रोजमर्रा की चीजों पर कितना असर?

पेमेंट का काम अभी बाकी रहा

इस प्रयोग में AI ने टिकट बुकिंग की प्रक्रिया के कई हिस्सों को खुद करने की कोशिश की, लेकिन पूरा काम अपने आप नहीं हो पाया। खास तौर पर पेमेंट का स्टेप पूरा नहीं हुआ. इसका मतलब यह है कि फिलहाल इस तरह के AI एक्सपेरिमेंट को पूरी तरह ऑटोमेटेड टिकट बुकिंग सिस्टम नहीं माना जा सकता. यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि सोशल मीडिया पर दिखाया गया यह एक प्रयोग था. इसे IRCTC की ओर से शुरू की गई आधिकारिक AI टिकट बुकिंग सुविधा नहीं समझना चाहिए. फिलहाल IRCTC पर टिकट बुक करने के लिए यात्रियों को खुद वेबसाइट या ऐप पर जाकर जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है.

आगे कितना बदल सकता है टिकट बुकिंग का तरीका?

AI अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रह गया है. ऐसे प्रयोग दिखा रहे हैं कि भविष्य में AI वेबसाइट खोलकर जानकारी भरने, विकल्प खोजने और कई ऑनलाइन काम खुद करने में मदद कर सकता है. हालांकि, असली चुनौती तब सामने आएगी जब AI को तत्काल टिकट, पेमेंट, कैप्चा और वेबसाइट पर आने वाली दूसरी तकनीकी दिक्कतों के बीच पूरा प्रोसेस संभालना होगा. फिलहाल यह प्रयोग इस बात का संकेत जरूर देता है कि आने वाले समय में ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसे कामों में AI की भूमिका बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली में दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, LPG सिलेंडर फटने से एक की मौत

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें