Ai+ Pulse 2 FE का भारत लॉन्च जल्द होने वाला है। Flipkart पर फोन का टीजर लाइव हो गया है। जानें चार कलर ऑप्शन, डिजाइन, संभावित फीचर्स और पूरी डिटेल।

Ai plus Pulse 2 FE

Ai+ Pulse 2 FE: 4 कलर ऑप्शन में जल्द लॉन्च होगा बजट फोन, Flipkart पर लिस्ट हुआ फोन; जानें क्या होगा खास।

  • Published: 18 Sep 2026, 04:44 PM IST
  • Last Updated: 18 Sep 2026, 04:44 PM IST

Ai+ Pulse 2 FE India Launch: भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Ai+ जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन Pulse 2 FE भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Flipkart पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस लिस्टिंग के जरिए फोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन की जानकारी सामने आई है।

Ai+ ने इस साल मार्च में अपना Pulse 2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसमें 6,000mAh की बैटरी और 6.75 इंच का डिस्प्ले दिया गया था। अब कंपनी Pulse 2 FE के अलावा एक और स्मार्टफोन Ai+ Nova 2 Power को भी बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

Ai+ Pulse 2 FE का टीजर लाइव 
Flipkart ने Ai+ Pulse 2 FE के भारत लॉन्च को लेकर अपनी वेबसाइट पर एक अलग लैंडिंग पेज तैयार किया है। हालांकि, इस पेज पर फोन की लॉन्च डेट और समय की जानकारी अभी शेयर नहीं की गई है। Flipkart की लिस्टिंग के मुताबिक, Ai+ Pulse 2 FE को Black, Blue, Green और Purple कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

फोन के रियर पैनल पर चमकता हुआ सफेद Ai+ लोगो दिखाई देता है। इसके अलावा फोन के ऊपरी बाएं हिस्से में वर्टिकल डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। कैमरा आइलैंड में दो लेंस दिखाई दे रहे हैं। फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ेः- Apple Store की लाइन छोड़ो! सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा iPhone 18 Pro, ₹7,000 तक की छूट; जानें कैसे

Ai+ Pulse 2 के फीचर्स
कंपनी ने मार्च में Ai+ Pulse 2 को ₹5,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। इसमें 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 चिपसेट मिलता है। फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Ai+ Nova 2 Power भी जल्द होगा लॉन्च
Ai+ ने हाल ही में अपने एक और स्मार्टफोन Nova 2 Power की भारत लॉन्च डेट का ऐलान किया है। यह फोन 19 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और इसे Flipkart के जरिए बेचा जाएगा। Nova 2 Power को Blue Fusion, Blue Gold Fusion, Deep Purple, Midnight Black और Ocean Green कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।

7,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग
Ai+ Nova 2 Power में 7,000mAh की Lithium-Polymer बैटरी दी जाएगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन को दो RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में पेश किया जाएगा:

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जाएगा। यह फोन कंपनी के nxtQ OS पर चलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। फिलहाल Ai+ Pulse 2 FE की लॉन्च डेट, कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन्स का आधिकारिक ऐलान बाकी है। कंपनी की ओर से जानकारी सामने आने के बाद फोन की पूरी डिटेल स्पष्ट हो जाएगी।