Gayathri Suresh on Ex-Boyfriend: 'बिग बॉस मलयालम 8' में नजर आईं एक्ट्रेस गायत्री सुरेश ने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. चलिए जानते हैं.

Gayathri Suresh on Ex-Boyfriend: 'बिग बॉस मलयालम 8' में नजर आईं एक्ट्रेस गायत्री सुरेश ने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. चलिए जानते हैं.

author-image

New Update

Gayathri Suresh

Gayathri Suresh Photograph: (Gayathri Suresh (Instagram))

Gayathri Suresh on Ex-Boyfriend: रियलिटी शो बिग बॉस इन दिनों दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहा है. फिर चाहे सलमान खान का हिंदी बिग बॉस 20 हो, सौरभ गांगूली का बिग बॉस बंगाली, या फिर साउथ के बिग बॉस. हर एक शो लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं. इस बीच  'बिग बॉस मलयालम 8' (Bigg Boss 8) में मलयालम सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस  गायत्री सुरेश भी नजर आई थी. हालांकि अब एक्ट्रेस शो से आउट हो गई है. लेकिन इस बीच उन्होंने अपने टॉक्सिक रिलेशनशिप को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

बिग बॉस के घर में किया खुलासा

हाल ही में गायत्री सुरेश बिग बॉस मलयालम 8 से बाहर हो गई है. लेकिन डब वो घर में थी तो उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया. उनसे बिग बॉस ने पूछा था कि अगर उन्हें ऐसे व्यक्ति के बारे में बात करने का मौका मिले जिसने उन्हें सबसे ज्यादा दुख दिया हो तो वो इस पर क्या कहेगी? तो गायत्री ने कहा- 'हमारे रिलेशनशिप के पहले हफ्ते में उनसे पूछा कि क्या मुझे एड्स हैं. उसी वक्त मैंने उससे बातचीत बंद कर दी थी. हालांकि मैंने सोचा कि मैं ज्यादा निगेटिव तो नहीं हो रही हूं. इसके चलते मैंने रिश्ता कंटीन्यू रखा. लेकिन, बाद में मुझे पता चला कि वो किसी और के साथ रिश्ते में भी था.'

एक्सीडेंट के बाद गायत्री को छोड़ा अकेला

वहीं, गायत्री ने एक और किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि साल 2021 में वो बुरे दौर से गुजर रही थी तो उन्होंने अपने एक्स से मिलने की जिंद की. एक्ट्रेस ने कहा- 'वो आया और हम दोनों एक साथ गाड़ी में थे. हमारा एक्सीडेंट हो गया और वो रुकने के बयाज भागने लगा. हालांकि लोगों ने पीछा किया और उसे रुकने पर मजबूर कर दिया था. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस हमे थाने ले गई थी और फिर जब थाने से हम वापस आए तो उसने मुझे एक कैफे में अकेला छोड़ दिया था और वो अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया.' गायत्री ने बताया कि वो इस घटना से बुरी तरह टूट गई थीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20: पहले बनाया बहन... अब लव गिल के प्यार में पड़े स्काउट ओपी! यंग को लिखकर दिया हिंट

 नार्सिसिस्टिक रिश्ते पर भी की बात

गायत्री ने आगे कहा- 'मैं साफ तौर पर समझ सकती हूं कि उसकी गर्लफ्रेंड किस दौर से गुजरी होगी, क्योंकि वो एक नार्सिसिस्टिक रिश्ता था. अगर मैं अब उससे मिलूंगी तो कहूंगी, किसी और के पास जाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. वरना मुझे उस रिश्ते में और तकलीफ झेलनी पड़ती. उस एक्सपीरियंस से मैं बेहतर इंसान बनी. मैंने तभी तय किया था कि मैं खुद को बेहतर बनाऊंगी और आगे बढूंगी.'

गायत्री सुरेश का वर्कप्रंट

गायत्री सुरेश के वर्कफ्रंट की बात करे तो उन्होंने साल 2015 में फिल्म ‘जमना प्यारी’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी. इसके बाद वो ‘ओरु मैक्सिकन अपारथा’, ‘ओरे मुगम’, ‘चिल्ड्रन्स पार्क’, ‘गंधर्वा’ और ‘अभिरामी’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने मलयालम के साथ तेलुगु सिनेमा में भी काम किया है. हाल ही में वो ‘मधुरमी जीवितम’ में नजर आईं और अब ‘डिस्को’ उनकी आने वाली फिल्मों में शामिल है. फिल्मी करियर के साथ अब गायत्री सुरेश ने ‘बिग बॉस मलयालम 8’ में भी हिस्सा लेकर खूब सुर्खियां बटोरी.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में बड़ा ट्विस्ट! नया कैप्टन बना कौन, ‘गुल्लू’ को लेकर उदिति-लव में हुई भिड़ंत

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें