AIIMS जोधपुर में प्रोफेसर समेत 190 पदों पर वैकेंसी, 12 सितंबर तक करें आवेदन

AIIMS जोधपुर में वैकेंसी,Image Credit source: aiimsjodhpur.edu.in

मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने वाले डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) जोधपुर ने ग्रुप-ए फैकल्टी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 190 पद भरे जाएंगे. एलिजिबल उम्मीदवार 12 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन AIIMS जोधपुर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए करना होगा. भर्ती में शामिल होने से पहले उम्मीदवारों को एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, फीस और अन्य जरूरी शर्तों को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए.

190 पदों पर होगी भर्ती

AIIMS जोधपुर की इस भर्ती में प्रोफेसर के 34, एडिशनल प्रोफेसर के 17, एसोसिएट प्रोफेसर के 26 और असिस्टेंट प्रोफेसर के 113 पद शामिल हैं. इस तरह कुल 190 रिक्तियों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

सैलरी कितनी मिलेगी?

प्रोफेसर पद के लिए 1,68,900 रुपये, एडिशनल प्रोफेसर के लिए 1,48,200 रुपये, एसोसिएट प्रोफेसर के लिए 1,38,300 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 1,01,500 रुपये प्रतिमाह बेसिक सैलरी निर्धारित है. इसके अलावा एलिजिबल उम्मीदवारों को नियमानुसार महंगाई भत्ता, एनपीए और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

योग्यता क्या है?

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान से MD, MS, DM, M.Ch या निर्धारित मेडिकल योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ संबंधित क्षेत्र में टीचिंग या रिसर्च का जरूरी अनुभव भी मांगा गया है.

एज लिमिट क्या है?

प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु 58 वर्ष है. वहीं एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है. आयु की गणना 12 सितंबर 2026 के आधार पर होगी. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी.

आवेदन की फीस और तरीका

UR, OBC और EWS उम्मीदवारों को 3,000 रुपये फीस देना होगा. SC, ST, महिला और PwBD उम्मीदवारों के लिए फीस 200 रुपये है.

आवेदन के लिए AIIMS जोधपुर की वेबसाइट पर जाकर Recruitment/Online Registration सेक्शन खोलें. रजिस्ट्रेशन के बाद फॉर्म में जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेज, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें. फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए इसकी कॉपी सुरक्षित रखें.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button