
नर्सिंग ऑफिसर बनने का मौका
AIIMS NORCET 11 : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) ने नर्सिंग ऑफिसर रिक्रूटमेंट कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (NORCET) 11 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही एम्स में नर्सिंग अधिकारी बनने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. नर्सिंग ऑफिसर के ये पद एम्स दिल्ली समेत अन्य सभी एम्स में हैं. यानी कि एम्स में नर्सिंग ऑफिसर बनने के लिए 13 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. ऑनलाइन आवेदन विंडो 13 अगस्त शाम 5 बजे तक खुली रहेगी.
आइए, जानते हैं कि AIIMS NORCET 11 के लिए कौन आवेदन कर सकता है. जानते हैं कि कैसे आवेदन कर सकते हैं. जानते हैं कि कितने पदाें पर भर्ती की जानी है.
रिक्तियों की संख्या बाद में होगी जारी
AIIMS NORCET 11 के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. कितने पदों पर नर्सिंग ऑफिसरों की भर्ती की जानी है, इसकी घोषणा अभी नहीं की है. एम्स की तरफ से बाद में रिक्तियों की घोषणा की जाएगी. हालांकि सिलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स कोपे मैट्रिक्स के लेवल 7 में नियुक्त किया जाएगा.
कौन कर सकता है आवेदन?
AIIMS NORCET 11 के लिए निर्धारित पात्रतामानदंड की बात करें तो इसके लिए 18 से 30 साल के कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की गणना 13 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी. इसके साथ ही अन्य कई पात्रता मानदंड हैं. आइए जानते हैं कि कौन आवेदन कर सकता है.
- B.Sc. (ऑनर्स) नर्सिंग, B.Sc. नर्सिंग, या पोस्ट-बेसिक B.Sc. नर्सिंग डिग्री पूरी कर चुके कैंडिडेट्स
- कैंडिडेट्स ने नर्स या मिडवाइफ के रूप में स्टेट या इंडियन नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन करवाया होना चाहिए.
- जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा वाले कैंडिडेट्स अगर रजिस्टर्ड हैं और उनके पास50 बिस्तर वाले अस्पताल में काम करने का दो साल का अनुभव है तो वह आवेदन कर सकते हैं.
कैसे कर सकते हैं आवेदन ?
- सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिख रहे NORCET 11 लिंक पर क्लिक करें.
- नया वेब पेज खुलेगा, उसमें लिए रजिस्टर करते हुए आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज और फोटो अपलोड करें.
- ऑनलाइन पेमेंट करते हुए एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें.
- सबमिट का बटन दबाते हुए एप्लीकेशन फाॅर्म सबमिट करें.
- भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.
AIIMS NORCET 11 सिलेक्शन प्रोसेस
AIIMS NORCET 11 सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो ये दो फेज में आयोजित होगा. पहले फेज में NORCET प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) आयोजित की जाएगी, जो 12 सितंबर, 2026 को प्रस्तावित है. इसमें सफल हुए कैंडिडेट्स के लिए NORCET मुख्य परीक्षा (मेन्स) आयोजित की जाएगी, जो30 सितंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी. इसमें सफल होने वाले कैंडिडेट्स को मेरिट के आधार पर दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा जांच के लिए बुलाया जाएगा.

मनोज भट्ट
पत्रकारिता में एक दशक से अधिक समय से सक्रिय. नवोदय टाइम्स, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान में लंबे समय तक फील्ड रिपोर्टिंग. कई मुद्दों व खबरों को लीड किया, जो चर्चा में रही. अभी तक पंचायत, कृषि, प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा, राजनीति, पर्यावरण, स्वास्थ्य, चुनाव, बिजनेस से जुड़े विषयों पर काम किया है और इनमें लेखन की दिलचस्पी है.
Read More