Airtel IQ Gateway Launch: कंपनियों के लिए ग्राहकों तक सही समय पर सुरक्षित तरीके से मैसेज पहुंचाना बेहद जरूरी है। लेकिन SMS, WhatsApp, RCS और बिजनेस कॉल जैसी सेवाओं के लिए अलग-अलग सिस्टम और वेंडर्स पर निर्भरता कई बार कंपनियों के लिए काम को मुश्किल बना देती है। इसी परेशानी को कम करने के लिए Airtel Business ने Airtel IQ Gateway लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह (Airtel IQ Gateway Launch) टेलीकॉम नेटवर्क इंटेलिजेंस के साथ काम करने वाला बिजनेस कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म है।

एक ही प्लेटफॉर्म पर कई कम्युनिकेशन चैनल

Airtel IQ Gateway में SMS, WhatsApp, Rich Communication Services (RCS), बिजनेस वॉयस कम्युनिकेशन और नंबर वेरिफिकेशन जैसी सुविधाओं को एक जगह जोड़ा गया है। कंपनी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म को DPDP के अनुरूप तैयार किया गया है। इसके जरिए कंपनियां एक यूनिफाइड डैशबोर्ड से अलग-अलग कम्युनिकेशन चैनल मैनेज कर सकती हैं। इसमें रियल-टाइम एनालिटिक्स और डिलीवरी रिपोर्ट भी मिलती है।

समस्या आने पर बदल जाएगा सर्विस रूट

प्लेटफॉर्म में इंटेलिजेंट रूटिंग और बैकअप सर्विस प्रोवाइडर पर ऑटोमैटिक स्विचिंग की सुविधा दी गई है। अगर किसी चैनल या सर्विस में तकनीकी समस्या आती है तो सिस्टम उपलब्ध दूसरे विकल्प की ओर ट्रैफिक भेज सकता है। Airtel के अनुसार, बैंकिंग, फाइनेंस, सरकारी सेवाओं, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में यह सुविधा (Airtel IQ Gateway Launch) काफी उपयोगी हो सकती है।

फ्रॉड रोकने के लिए IQ Verify

Airtel IQ Gateway में IQ Verify नाम का फ्रॉड-स्कोरिंग सिस्टम भी शामिल है। यह नेटवर्क, डिवाइस और यूसेज से जुड़े संकेतों का विश्लेषण करके संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल फर्जी अकाउंट, अकाउंट टेकओवर और असामान्य ट्रैफिक का पता लगाने के लिए किया जा सकता है। कंपनी ने SMS Pumping Fraud से बचाव पर भी जोर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • Bonus Share News: कल तय होगा बोनस का हकदार कौन! 1 शेयर पर मिलेंगे 2 बोनस शेयर! रिकॉर्ड डेट कल, क्या आपके पास भी है ये स्टॉक? 
  • Meerut Crime News: बेवफाई ने ली एक और पति की बलि! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट, अब कब्र से निकाला जाएगा शव 
  • CG Coal Levy Case: छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में ईडी का बड़ा खुलासा, चार्जशीट में कुमार विश्वास का भी नाम आया सामने, जानिए क्या है कनेक्शन