Aishwarya And Abhishek: बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय और बेटे अभिषेक बच्चन अक्सर चर्चा में रहते हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर कई अफवाहें उड़ती रही हैं कि अब अलग हो रहे हैं और परिवार से अलग रह रहे हैं. लेकिन बिना कोई जवाब दिए ही ऐश्वर्या और अभिषेक बता देते हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक और हमेशा से अच्छा रहा है. दोनों अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं. खैर, हाल ही में ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की साथ में तस्वीर वायरल हो गई, जिसने फैन्स को खुश कर दिया है. जी हां, दोनों इस वक्त न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं. जहां एक फैन के साथ सेल्फी के लिए पोज देते हुए नजर आए हैं और अब इस तस्वीर को काफी प्यार भी मिल रहा है.

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तस्वीर अब फैन पेज भी री-शेयर कर रहे हैं. जहां दोनों न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमते हुए दिख रहे थे. रिलैक्स मोड में यह कपल इवनिंग एन्जॉय कर रहा था, तभी दोनों को उनका एक फैन मिल गया. जिसने ऐश्वर्या और अभिषेक से सेल्फी मांगी और दोनों फैन के साथ तस्वीर क्लिक करवाते दिखे. इस दौरान जहां अभिषेक बच्चन कैजुअल टी-शर्ट, कैप और बियर्ड लुक में नजर आए. तो दूसरी ओर ऐश्वर्या राय एक बार फिर ऑल ब्लैक लुक में दिखीं, जिसने सबका ध्यान खींच लिया.

‘किंग’ की शूटिंग के बीच परिवार के साथ

शाहरुख खान की इस साल के एंड यानी दिसंबर में फिल्म ‘किंग’ रिलीज होने वाली है. जिसमें अभिषेक बच्चन भी हैं और वो विलेन का रोल कर रहे हैं. एक्टर अपने हिस्से का काम निपटा चुके हैं. हाल ही में जानकारी मिली थी कि फिल्म का आखिरी शेड्यूल जल्द ही शूट किया जाएगा. जिसके लिए विदेश में ही एक नई लोकेशन की तलाश की जा रही है. शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद चाहते हैं कि ऐसी जगह वो शूट करें, जहां पहले कोई शेड्यूल शूट न किया गया हो. दरअसल विलेन के रोल में अभिषेक बच्चन को देखने के लिए फैन्स काफी एक्साइटेड हैं. देखना होगा कि मकर्स ने उनके रोल को किस तरह से तैयार किया है.

अभिषेक और ऐश्वर्या साथ में

खैर, वापस ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तस्वीर की तरफ आते हैं, दोनों को देखकर फैन्स खुश हो गए हैं. वो कमेंट करते हुए लिखते हैं कि- इनके बीच सब ठीक है. तो दूसरे ने लिखा- साथ में बहुत अच्छे लगते हैं. लंबे वक्त तक तलाक की अफवाहें उड़ती रही हैं, पर कपल अक्सर साथ में ही दिखता है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button