Ajay Devgn: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी अब टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। जल्द ही वो अनूप सोनी की पॉपुलर टीवी सीरीज ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन में होस्ट के तौर पर नजर आने वाले हैं।
'क्राइम पेट्रोल' में नजर आएंगे अजय देवगन
- Published: 10 Aug 2026, 06:46 PM IST
- Last Updated: 10 Aug 2026, 06:46 PM IST
Ajay Devgn Crime Patrol: अक्षय कुमार, सलमान खान, शाहरुख जैसे तिसारों के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी टीवी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। अजय जल्द ही टीवी के पॉपुलर क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ से डेब्यू करने वाले हैं। शो का नया प्रोमो भी सामने आया है जिसमें अजय बतौर होस्ट इस शो में दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में क्या फैंस के चहते अनूप सोनी शो से आउट हो जाएंगे? जानिए पूरी खबर...
रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन ने ‘क्राइम पेट्रोल’ के लिए अब तक 15 एपिसोड की शूटिंग भी पूरी कर ली है। अजय का ‘क्राइम पेट्रोल’ से जुड़ना शो के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय तक अभिनेता अनूप सोनी इस शो की पहचान बने रहे हैं। हालांकि, अजय देवगन आगे भी शो का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं, यह दर्शकों की प्रतिक्रिया और शो की रेटिंग पर निर्भर करेगा।
अजय देवगन ने शूट किए 15 एपिसोड
शो से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अजय देवगन ने फिलहाल 15 एपिसोड शूट किए हैं। सूत्र के मुताबिक, इन एपिसोड्स पर दर्शकों का रिस्पॉन्स कैसा रहता है और शो को कितने नंबर मिलते हैं, इसके आधार पर आगे की योजना तय की जाएगी।
इससे साफ है कि फिलहाल अजय की होस्टिंग को लेकर मेकर्स का फैसला दर्शकों की प्रतिक्रिया पर भी निर्भर करेगा।
अनूप सोनी की जगह अजय देवगन, बदलेगा शो का अंदाज?
‘क्राइम पेट्रोल’ के साथ अनूप सोनी का नाम लंबे समय से जुड़ा रहा है। शो के कई सालों तक होस्ट रहने के कारण दर्शकों के बीच उनकी एक अलग पहचान बन गई। उनकी गंभीर आवाज और कहानी पेश करने के अंदाज ने उन्हें इस फ्रेंचाइजी के सबसे पहचाने जाने वाले चेहरों में शामिल कर दिया।
ऐसे में अजय देवगन का शो की होस्टिंग संभालना दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा। मेकर्स इस बदलाव के जरिए शो को नया अंदाज देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि इसकी पुरानी ऑडियंस को भी बरकरार रखने की चुनौती उनके सामने होगी।
पुलिस किरदारों के लिए मशहूर हैं अजय देवगन
अजय देवगन का क्राइम और पुलिस से जुड़े किरदारों के साथ पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने अपने करियर में कई फिल्मों में पुलिस और कानून-व्यवस्था से जुड़े किरदार निभाए हैं।
‘गंगाजल’ से लेकर उनकी लोकप्रिय ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी तक, अजय को पुलिस अधिकारी के किरदारों में दर्शकों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में क्राइम से जुड़े रियल-लाइफ मामलों पर आधारित शो को होस्ट करने के लिए उनकी आवाज और स्क्रीन प्रेजेंस को एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।