Updated On: Jul 27, 2026 | 03:21 PM IST

विज्ञापन

सार

Bihar Student Protest: प्रियंका गांधी ने बिहार छात्र आंदोलन में AK-47 के इस्तेमाल और छात्रों पर FIR को लेकर सरकार को घेरा है। गांधी ने संसद में अमित शाह से जवाब की मांग की है।

Priyanka Gandhi lashes out at the government over the AK-47 and FIR issue, asking, "Were the students terrorists?" She demands an answer from the Home Minister.

प्रियंका गांधी (सोर्स- IANS)

विस्तार

Priyanka Gandhi Slams Government: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सांसदों ने बिहार में एक पुलिसकर्मी द्वारा प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एके-47 चलाने पर जवाब मांगा है। सांसदों ने कहा कि इस तरह छात्रों के साथ सख्ती करना गलत है और इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जवाब देना चाहिए। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ इस तरह के हथियारों का इस्तेमाल गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रदर्शनकारी आतंकवादी थे, जो उनके खिलाफ बंदूकें और एके-47 जैसी हथियारों की जरूरत पड़ी। छात्रों के आंदोलन को दबाने के लिए अत्यधिक बल का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रियंका गांधी ने लगाया FIR दर्ज करने का आरोप

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदर्शन में शामिल छात्राओं के परिवारों को फोन कर उन्हें आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं को अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से रखने का अधिकार है और सरकार को उनकी आवाज सुननी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने सुना है कि बिहार और बंगाल में छात्रों के खिलाफ अभी भी FIR दर्ज की जा रही हैं। मैंने यह सुना है, लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है तो फिर इसका क्या फायदा?

सम्बंधित ख़बरें

एके-47 और पैलेट गन के इस्तेमाल पर जवाब दे सरकार: केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने भी इस मुद्दे को संसद में उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री से जवाब मांगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में प्रदर्शनकारियों के बीच एके-47 और दिल्ली में पैलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किस स्तर से दिया गया, इसकी जानकारी सरकार को देनी चाहिए। गृह मंत्री को संसद में आकर इस मामले पर स्थिति स्पष्ट करनी होगी।

लाठीचार्ज में कीलों के इस्तेमाल का किया विरोध

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भी दिल्ली और बिहार की घटनाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के दौरान कीलों का इस्तेमाल किया गया और पैलेट गन चलाई गई, जबकि बिहार में छात्रों के खिलाफ एके-47 दिखाई दी। उन्होंने कहा कि सरकार को बताना होगा कि इस तरह की कार्रवाई के आदेश किसने दिए।

डिंपल यादव ने एके-47 के इस्तेमाल पर जताई निंदा

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने भी छात्रों पर कार्रवाई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में युवाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। बिहार में एके-47 से जुड़ी घटना को उन्होंने बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में लोगों की आवाज दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढे़ं- ताहिर हुसैन को दी जाए फांसी…दिल्ली दंगा मामले में पुलिस ने कोर्ट में रखी मांग, कहा- कसाई बन गए थे आरोपी

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई। उन्होंने सवाल किया कि क्या अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाले छात्र आतंकवादी हैं या अपराधी। उन्होंने दावा किया कि बिहार में बड़ी संख्या में छात्रों को गिरफ्तार किया गया है और इससे डर का माहौल पैदा हो रहा है।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Follow Navbharatlive whatsapp