गौरव खन्ना से तलाक के बीच आकांक्षा चमोला ने 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने की खबरों पर सफाई दी है। जानें Lock Upp 2 कंटेस्टेंट ने इंटरव्यू में क्या कहा।

Akanksha Chamola 10 crore alimony

Akanksha Chamola: 'इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती', 10 करोड़ की एलिमनी की खबर पर आकांक्षा चमोला ने दिया करारा जवाब।

  • Published: 13 Sep 2026, 12:52 PM IST
  • Last Updated: 13 Sep 2026, 12:52 PM IST

Lock Upp 2 की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला शो में अपने कई खुलासों को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। गौरव खन्ना के साथ उनकी शादी और तलाक की खबरें सीजन के सबसे चर्चित मुद्दों में शामिल रही हैं। शो में आकांक्षा ने खुलासा किया था कि वह और गौरव तलाक की ओर बढ़ रहे हैं। इसके बाद उनके कुछ बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई और यह दावा भी सामने आया कि आकांक्षा ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की एलिमनी की मांग की है।

अब आकांक्षा ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सफाई दी है।

अगर इतने पैसे होते तो देश छोड़ देती 
Mashable India को दिए इंटरव्यू में आकांक्षा चमोला से गौरव खन्ना के साथ उनके तलाक और 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने को लेकर सवाल किया गया। इस पर आकांक्षा ने कहा, “अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां बैठती। अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते ना, तो मैं कब का ये देश छोड़कर चली गई होती।”

आकांक्षा ने आगे कहा कि अगर उनके पास इतनी बड़ी रकम होती तो वह दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में घूमतीं और कई जगहों को एक्सप्लोर करतीं।

Lock Upp 2 में तलाक को लेकर हुआ था बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 के प्रीमियर में आकांक्षा ने बताया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद शो के तीसरे हफ्ते में गौरव खन्ना बतौर गेस्ट पहुंचे थे। गौरव ने आकांक्षा से कहा था कि शो पर उनके तलाक की बात सामने आने से दोनों परिवारों को काफी झटका लगा। उन्होंने बताया कि इस खुलासे के बाद उन्हें दोनों परिवारों की स्थिति संभालनी पड़ी।

ये भी पढ़ेः- Mahira Khan: 17 साल का बेटा, अब 41 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी पाकिस्तानी एक्ट्रेस, बेबी बंप फ्लॉन्ट कर दी खुशखबरी

शादी से पहले बायसेक्सुअल होने का किया खुलासा
शो के दौरान आकांक्षा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी किए। उन्होंने बताया कि शादी से पहले वह बायसेक्सुअल थीं और वह मां नहीं बनना चाहती थीं। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि वह अब एसेक्सुअल हो चुकी हैं। अपनी शादी के बारे में बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि उनमें मां बनने की इच्छा या मातृत्व वाली प्रवृत्ति नहीं है।

उन्होंने कहा, “99% लोग शादी इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि आपको बच्चे चाहिए और परिवार आगे बढ़ाना है, वरना आप क्यों शादी करोगे। वह अपनी जगह गलत नहीं हैं। फिर Bigg Boss हुआ और मुझे एहसास हुआ कि उन्हें यह बहुत ज्यादा चाहिए और मैं यह नहीं कर पा रही हूं। मैं उन्हें उस स्थिति में नहीं डालना चाहती।”

2016 में हुई थी आकांक्षा और गौरव की शादी
आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना ने साल 2016 में शादी की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी और इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद दोनों ने 24 नवंबर 2016 को शादी की। यह शादी गौरव खन्ना के होमटाउन कानपुर में तीन दिनों तक चले भव्य समारोह के रूप में आयोजित की गई थी।

अब दोनों के तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आकांक्षा के 10 करोड़ रुपये की एलिमनी मांगने से इनकार ने इस मामले को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।