Akshay: 'हैवान' के बाद 'गोलमाल 5' में खूंखार विलेन बनेंगे अक्षय कुमार, 'खलनायक' बनने पर बोले- मैं हीरो वाली छवि को...

विलेन को लेकर क्या बोले अक्षय?

Akshay Kumar Villain Roles: बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार की जल्द वापसी होने वाली है. यूं तो इस साल उनकी दो फिल्में रिलीज हो चुकी है. शुरुआत में वो भूत ‘बंगला’ में दिखे थे, जिस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया. वहीं, उसके बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ रिलीज हुई, वो फिल्म भी हिट हुई थी. अब बारी है प्रियदर्शन के प्रोजेक्ट की, ‘हैवान’ में एक्टर विलेन बनने वाले हैं. साथ ही उसके बाद अजय देवगन के साथ ‘गोलमाल 5’ का भी हिस्सा बनेंगे. अक्षय कुमार का बाल्ड लुक सामने आया था, जिसे लोगों का काफी प्यार मिला है. वहीं, अब अपने नेगेटिव रोल को लेकर पहली बार अक्षय कुमार ने रिएक्ट किया है. वो कहते हैं कि- ”मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि एक एक्टर के तौर पर आपको दर्शकों को और उससे भी ज्यादा खुद को हैरान करते रहना चाहिए.”

अक्षय कुमार हीरो वाली अपनी आम छवि से हट रहे हैं. अपने विलेन रोल्स को लेकर हाल ही में एक्टर ने ‘वैरायटी इंडिया’ से बातचीत की. जिसमें वो कहते हैं- ”मेरा हमेशा से मानना ​​रहा है कि एक एक्टर के तौर पर आपको दर्शकों को और उससे भी ज्यादा खुद को हैरान करते रहना चाहिए. ‘हैवान’ का किरदार पूरी तरह से एविल है, उसमें कोई ग्रे शेड नहीं है. जबकि ‘गोलमाल 5’ मुझे एक बिल्कुल अलग, कॉमिक अंदाज में नेगेटिव पहलू को एक्सप्लोर करने का मौका देता है.”

‘हैवान’ के रोल को लेकर क्या कहा?

हाल ही में अक्षय कुमार ने बताया कि, ‘हैवान’ में अक्षय कुमार का किरदार उनके अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग है. अलग-अलग अंदाज में विलेन का किरदार निभाने का मौका ही इस एक्सपीरियंस को रोमांचक बनाता है. मेरे लिए, वो अंतर ही रोमांचक है. विलेन का हमेशा डरावना और गंभीर होना जरूरी नहीं है. कभी-कभी उसके किरदार में मजाक, पागलपन और अनप्रेडिक्टेबिलिटी भी हो सकती है. दरअसल प्रियदर्शन की फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर साथ नजर आएंगे. यह पिक्चर 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

वहीं, फिल्मों में हीरो की जगह विलेन बनने को लेकर अक्षय कुमार ने कहा- ”इतने सालों तक हीरो का रोल करने के बाद, ऐसे शेड्स में ढलना एक नया एक्सपीरियंस है, क्योंकि अब मैं हीरो वाली इमेज को बचाने की कोशिश नहीं कर रहा हूं. मैं बस इस किरदार के साथ मजा करने की कोशिश कर रहा हूं.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button