
अलायंस में होगी सलमान खान की एंट्री
Salman Khan in Alliance Show: बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान इस समय प्राइम वीडियो के रिएलिटी शो ‘अलायंस’ का हिस्सा हैं. कुणाल खेमू की होस्टिंग में चल रहा ये शो जब से शुरू हुआ तब से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. पिछले कुछ हफ्तों से इस शो में कंटेस्टेंट के घरवाले ने उन्हें सपोर्ट करने आ रहे हैं. अर्सलान गोनी को सपोर्ट करने उनकी गर्लफ्रेंड सुजैन खान पहुंचीं, कुशाल टंडन का हौसला बढ़ाने उनकी दोस्ती काम्या पंजाबी शो में आईं और अब सोहेल खान को सपोर्ट करने सलमान खान के आने की खबर है.
‘अलायंस’ में सोहेल खान के बाद उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी. सीमा शो में सोहेल का हौसला बढ़ाते नजर आती थीं. हालांकि, अब सीमा शो से बाहर हो चुकी हैं. अब जब सोहेल लो फील कर रहे हैं और उन्हें सपोर्ट की जरूरत है, तो उन्हें मोटिवेट करने, उनका हौसला बढ़ाने के लिए उनके बड़े भाई सलमान शो में आ रहे हैं.
सलमान की एंट्री से ‘अलायंस’ को फायदा
‘अलायंस’ 26 जून से शुरू हुआ है और लगातार प्राइम वीडियो पर ट्रेंड में बना हुआ है. ऐसे में अब अगर सलमान खान इस शो में आ रहे हैं, तो इससे इस शो को भी फायदा हो सकता है, क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग और स्टारडम क्या लेवल है, ये बात किसी से छिपी नहीं है. कलर्स टीवी का रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सलमान खान के नाम पर ही चलता है.
ये भी पढ़ें-
बैरी जॉन ने पहचाना शाहरुख खान का हुनर, भंसाली ने रणबीर को सिखाया अनुशासन, जानें किसे गुरु मानते हैं बॉलीवुड सितारे
कहां हैं कसौटी जिंदगी की के अनुराग? कभी थे टीवी के सबसे बड़े स्टार, अब जी रहे ऐसी जिंदगी
कुशाल टंडन ने सीमा को किया बाहर
बता दें कि हाल ही में को-कंटेस्टेंट कुशाल टंडन ने सीमा को घर से बेघर किया. दरअसल, कुशाल को सीमा और डेजी शाह में से किसी को एक एलिमिनेट करना था. सीमा ने खुद शो से बाहर जाना की इच्छा जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बच्चों के पास जाना है. उसके बाद कुशाल ने उन्हें एलिमिनेट कर दिया. सीमा के एलिमिनेशन से सोहेल खान काफी भावुक हो गए थे. शो से बाहर जाने से पहले सीमा ने सोहेल को समझाया था कि वो इस गेम को निडर होकर खेलें, दबकर न रहें, बाहर उनके बच्चे भी ये शो देख रहे हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More