
Aly Goni Reveals Why He Rejected Jasmin Bhasin Proposal
अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री के आइडल कपल में गिने जाते हैं, लेकिन कहते हैं न कि किसी भी रिश्ते को लंबे समय तक चलाने के लिए बहुत एफर्ट लगाने पड़ते हैं. इसके लिए एक-दूसरे को समझना बहुत जरूरी होता है. अली गोनी और जैस्मीन के रिश्ता भी कुछ ऐसा ही रहा है. अली गोनी ने बताया कि साल 2018 में जैस्मीन ने उन्हें प्रपोज किया था और उन्होंने मना कर दिया था.
अली गोनी इस वक्त शो अलायंस में नजर आ रहे हैं. उनकी एंट्री वाइल्ड कार्ड के तौर पर हुई है. जहां उन्होंने कंटेस्टेंट के साथ बातचीत करने के दौरान अपने और जैस्मिन के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है, कि कैसे पूरे 2 साल लग गए, लेकिन जैस्मिन ने उन्हें राजी कर ही लिया.
जैस्मिन ने किया था प्रपोज
अली गोनी ने शो अलायंस में कंटेस्टेंट रूही दोसानी और रैपर बाली के साथ बात करने के दौरान बताया कि खतरों के खिलाड़ी 9 में मिलने के बाद जैस्मीन भसीन के साथ उनका रिलेशनशिप असल में कैसे शुरू हुआ था. उन्होंने कहा, “जैस्मीन ने 31 दिसंबर 2018 को मुझे प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने तुरंत ही मना कर दिया था.” ये बात सुनने के बाद सभी हैरान हो गए.
अली गोनी ने इसकी वजह भी बताई है. उनका कहना है कि वो सौ प्रतिशत पक्का हुए बिना जल्दबाजी में किसी भी रिश्ते में नहीं पड़ना चाहते थे. उन्होंने कहा, “बहुत से लोग बहुत जल्दी रिश्ते के लिए हां कह देते हैं, लेकिन समय के साथ भावनाएं बदल सकती हैं. मैंने तुरंत हां न कहने का फैसला किया और इतना अहम फैसला लेने से पहले पूरा समय लिया.”
जैस्मिन ने नहीं मानी हार
अली गोनी के मुताबिक, उन्हें मनाने और उनका दिल पूरी तरह जीतने में जैस्मिन को लगभग दो साल लग गए. जैस्मिन की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि दुनिया में एक बेस्ट फ्रेंड से शादी करना सबसे अच्छा ऑप्शन है, क्योंकि वह आपको अंदर-बाहर से जानती है.”
उन्होंने आगे कहा, “वह सबको बताती है, ‘मुझे इसको मनाने में 2 साल लग गए!’ हिम्मत नहीं छोड़ी, इतनी पावरफुल है वो, मैं यहां-वहां जा रहा हूं, लेकिन उसका फोकस सिर्फ मुझ पर है. लेकिन जब मुझे उसके सच्चे प्यार का एहसास हुआ, तो मैंने सोचा, ‘इससे अच्छा क्या मिलेगा’.”
जैस्मिन भसीन वर्क फ्रंट
अली गोनी जहां रियलिटी शो अलायंस का हिस्सा हैं तो वहीं जैस्मिन भसीन पंजाबी फिल्मों में एक्टिव हैं. उनकी फिल्म ‘जुदा’ (Judaa) का ट्रेलर हाल ही में जारी हुआ है, जो 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये एक लव स्टोरी ड्रामा है, जिसमें उनके अपोजिट एक्टर गुलाब सिद्दू नजर आ रहे हैं.

शशि सिंह
शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.
Read More