Alpha: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘ऐल्फा’ को पहले ही दिन से खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. फिल्म की शुरुआत ही स्लो हुई थी और उसके बाद बिजनेस और भी कम होता चला गया. ऐल्फा को रिलीज हुए 21 दिन पूरे हो चुके हैं और अब भी भारतीय बॉक्स ऑफिस से 58.40 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म का बजट 100-125 करोड़ रुपये के बीच बताया गया है और अब भी पिक्चर बजट निकालने से दूर है. अभी भी फिल्म लगातार लाखों में कमाई कर रही है. साथ ही मेकर्स ने बीते दिन एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें YRF ने लिखा कि फिल्म को 100 X प्यार मिल रहा है. जी हां, फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 100.16 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

हाल ही में सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. जिससे पता लगा कि आलिया भट्ट की ALPHA ने 14 लाख रुपये बीते दिन कमाए हैं. जो कि एक दिन पहले 17 लाख था, लेकिन अब कम हो गया है. फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन भी 69.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. साथ ही फिल्म ने ओवरसीज से भी 29.10 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. फिल्म को 125 करोड़ रुपये तक पहुंचना होगा, जिसके बाद ही हिट कैटेगरी में आ पाएगी. जानिए फिल्म के लिए अब चीजें कितनी मुश्किल हैं.

आलिया की ‘ऐल्फा’ ने दिया बड़ा झटका

दरअसल यह YRF की पहली फीमेल स्पाई फिल्म थी, जिसका बॉक्स ऑफिस पर चलना और भी जरूरी था. लेकिन फिल्म 100 करोड़ रुपये कमाने के बाद भी अबतक एवरेज लिस्ट में नहीं आ पाई है. इस फिल्म से उम्मीदें ज्यादा थी, जिसके चलते ऋतिक रोशन की भी पिक्चर में एंट्री करवाई गई थी, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया. जी हां, आलिया भट्ट की इस फिल्म में वो लीड रोल में थीं, उनकी बहन का रोल शरवरी वाघ ने किया था. साथ ही दोनों एक्ट्रेस के पिता अनिल कपूर बने थे और दीया मिर्जा ने मां का रोल किया था. जबकि, बॉबी देओल विलेन बने थे, लेकिन फिर भी कुछ काम नहीं आया.

YRF की पिछली फिल्म वॉर 2 थी, जिसे सबसे भारी भरकम बजट से तैयार किया गया था. 450 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बजट से बनी इस पिक्चर को जनता ने बुरी तरह से नकार दिया था. जिसके बाद मेकर्स ने सोचा कि चीजें ऐल्फा से बेहतर हो सकती हैं, पर ऐसा हुआ ही नहीं. अब देखना होगा कि अपने थिएट्रिकल रन से आखिर तक फिल्म कितने करोड़ रुपये का कारोबार कर पाती है. क्योंकि अब भी लाखों कमा रही है.

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button