Simple Bengali Alta Design: सावन सोमवार, हरियाली तीज और फेस्टिव सीजन के लिए देखें 6 खूबसूरत बंगाली आलता (महावर) डिजाइन। ब्राइडल, फ्लोरल, बेल, चेक और आउटलाइनिंग स्टाइल से पैरों को दें ट्रेडिशनल और क्लासी लुक।

सावन का महीना केवल पूजा-पाठ और हरियाली का नहीं होता बल्कि सुहागन महिलाओं के लिए भी खास होता है। महादेव की भक्ति संग 16 श्रृंगार करने की बात ही अलग है। हिंदू धर्म में महिलाएं पूजा-पाठ से पहले पैरों में रंग या आलता लगाती हैं, ये शुभ होने के साथ पांव की सुंदरता में चार चांद लगाता है। अगर आप भी हमेशा की तरह सीधी-सीधा लाइन खींचकर काम चला लेती हैं तो वक्त आ गया है कि फैशन में बदलाव लाया जाए। यहां देखें 6 बंगाली आलता महावर डिजाइन, जो सावन सोमवार से लेकर, हरियाली तीज में भी काम आसान करेंगे।

पैरों में महावर की डिजाइन

यह क्लासिक बंगाली ब्राइडल डिजाइन आलाता है। इसमें पैर की उंगलियों, बाहरी किनारों पर आलता लगाते हुए बाहरी लाइन्स पर व्हाइट आउटलाइन्स की जाती हैं। साथ में छोटे-छोटे डॉट्स-हाफ मून बॉर्डर पारंपरिक लुक देते हैं। अगर इस महावर डिजाइन को चुन रही हैं तो पायल थोड़ी हैवी रखें। तभी बैलेंस लुक पांव की सुदंरता बढ़ाएगा।

मेहंदी स्टाइल महावर डिजाइन

बेसिक डिजाइन से हटकर आजकल महिलाओं को ज्वेलरी स्टाइल लेस पैटर्न वाले आलता (alta feet design) भी पसंद आ रहे हैं। यह पांव को बिना मेहंदी लगाए, ट्रेंडी, मिनिमल और फ्यजून लुक देते हैं। पैरों की सभी उंगलियों में आलता लगाते हुए फ्लोरल बेल्ट स्ट्रैप बनाई गई हैं जो देखने में पायल जैसा लगती है। बाकि पांव जीर स्पेस में भी कमाल लग रहा है। इसे आप साड़ी से ज्यादा सूट पर ट्राई करें।

ये भी पढ़ें- सावन के सोमवार व्रत में दिखे हटकर, पहनें कंगना रनौत जैसी 4 हैंडलूम साड़ियां

बेल डिजाइन महावर पैर की

शादी के बाद पहली बार सावन सोमवार सेलिब्रेट करने जा रही हैं तो बेल (alta mehendi) महावर डिजाइन। इसमें गुलाबी रंग की बजाय लाल चटक आलता का इस्तेमाल किया जाता है। सबसे पहले आप पेन से पांव में बेल स्टाइल लें और इसे पेंसिल वाले आलता से फिल कर दें। ऐसे में ये फैलेगा भी नहीं और लुक भी खिलकर आएगा। आप चाहें तो छोटे-छोटे सफेद बिंदी या स्टोन लगाकर लुक और भी इन्हेंस कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- सावन का पहला सोमवार: 16 श्रृंगार के साथ रचाएं हथफूल मेहंदी

चैक पैटर्न आलता डिजाइन

बंगाली आलता की यह पारंपरिक बट मॉडर्न पैटर्न डिजाइन है। जिसमें पैर के ऊपरी हिस्सा पर घुमावदार कटवर्क स्टाइल में स्कैल्प बॉर्डर बनाया जाता है। जबकि बीच में बन छोटे-छोटे फूल-पत्तियों के मोटिफ कमाल लगते हैं। इसे आप पतली सी सिंगल बिछिया और चेन वाली पायल संग वियर कंट्रास्ट लुक क्रिएट कर सकती हैं।

फ्लोरल लीफ मेहंदी स्टाइल अलता

नॉर्मल बंगाली आलता में थोड़ा सा मॉडर्न ट्विस्ट जोड़ते हुए पत्तियों और फूलों की नाजुक डिजाइन बनाई गई है। इसे लगाने के लिए सबसे पहले उंगलियों पर अच्छे से महावर लगाएं और टूथपिक की मदद से छोटे-छोटे फूल बनाकर आलता की शेडिंग दें। जबकि ऊपरी भाग में लाल रंग का गोला बनाकर उसे सफेद चंदन और पत्तियों से सजा दें।

आउटलाइनिंग वाला आलता डिजाइन

यह बहुत नीट और अट्रैक्टिव ब्राइडल आलता लुक है। जिसमें जिक-जैग फॉर्म में आलता को सफेद रंग की आउटलाइनिंग से हाइलाइट किया गया है। साथ में फाइन्स लाइन्स बॉर्डर क्लीन लुक देती हैं। यह लहरिया पैटर्न आलता फेस्टिव लुक के लिए क्लासी च्वाइस है।