Jul 28, 2026 09:02 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

realme NARZO Days Sale 2026 में Amazon पर NARZO सीरीज के स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट और No-Cost EMI ऑफर्स मिल रहे हैं। सेल 28 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगी।

realme Power Days Sale

Realme फोन्स पर डिस्काउंट का फायदा मिल रहा है।

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो realme की NARZO सीरीज पर मिल रहे ऑफर्स आपके लिए काम के हो सकते हैं। कंपनी ने ग्राहकों के लिए realme NARZO Days Sale 2026 शुरू कर दी है। यह स्पेशल सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर 28 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाली इस सेल में NARZO सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर सीधे डिस्काउंट के साथ-साथ नो-कॉस्ट EMI और बैंक ऑफर्स का फायदा भी दिया जा रहा है।

NARZO सीरीज को खासतौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया जाता है, जो अफॉर्डेबल प्राइस में दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर डिस्प्ले और स्टाइलिश डिजाइन वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। सेल में बजट से लेकर ज्यादा स्टोरेज और बेहतर परफॉर्मेंस वाले मॉडल तक शामिल हैं।

realme Narzo 80 Lite 4G पर 1000 रुपये की छूट

सेल में सबसे कम कीमत वाला ऑप्शन realme Narzo 80 Lite 4G है। इसका 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला मॉडल 12,999 रुपये के ओरिजनल कीमत के मुकाबले 1,000 रुपये की सीधी छूट के साथ 11,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कम बजट में स्मार्टफोन तलाश रहे ग्राहकों के लिए यह एक अफॉर्डेबल ऑप्शन हो सकता है।

realme Narzo 100X पर भी आकर्षक ऑफर

मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए realme Narzo 100X पर भी ऑफर दिया जा रहा है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट की मूल कीमत 20,999 रुपये है, लेकिन 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसे 19,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इसके अलावा फोन का 6GB + 128GB वेरिएंट 21,999 रुपये और 6GB + 256GB वेरिएंट 23,999 रुपये में उपलब्ध है। इन वेरिएंट्स पर भी 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहकों को इन मॉडल्स पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिल रहा है।

realme Narzo 90X पर ₹500 का डिस्काउंट

realme Narzo 90X के 6GB + 128GB वेरिएंट पर भी सेल के दौरान 500 रुपये की छूट मिल रही है। डिस्काउंट और ऑफर के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 18,999 रुपये बताई गई है। इसके साथ ग्राहकों को 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है।

realme Narzo 100 Lite भी सस्ते में खरीदने का मौका

सेल में realme Narzo 100 Lite के अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स भी शामिल हैं। इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत 15,499 रुपये, 4GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,499 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999रुपये है। इन स्मार्टफोन्स पर भी 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन उपलब्ध है।

realme NARZO Power सीरीज पर भी ऑफर

अगर आपका फोकस ज्यादा RAM और स्टोरेज पर है तो NARZO Power सीरीज पर भी डील मिल रही है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध है, जिस पर 9 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया गया है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

बता दें, realme NARZO Days Sale 2026 उन ग्राहकों के लिए अच्छा मौका हो सकती है जो नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं या अपने पुराने फोन को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं। Amazon पर चल रही इस लिमिटेड टाइम की सेल में अलग-अलग बजट के हिसाब से कई NARZO स्मार्टफोन उपलब्ध हैं।

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें