OpenAI का बहुचर्चित पहला AI डिवाइस आखिरकार मार्केट में जल्द ही दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी Jony Ive की डिजाइन एजेंसी LoveFrom के साथ ...और पढ़ें

OpenAI का पहला AI स्मार्ट स्पीकर जल्द हो सकता है लॉन्च।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। OpenAI के लंबे समय से चर्चा में रहे AI हार्डवेयर के आखिरकार जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। हालांकि, पहले ऐसी चर्चा थी कि 2027 में इसे लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन एक नई रिपोर्ट ने सैन फ्रांसिस्को बेस्ड AI कंपनी के इस संभावित पहले कंज्यूमर डिवाइस के बारे में नई डिटेल्स का खुलासा किया है। ये कथित वॉयस-फर्स्ट AI स्मार्ट स्पीकर कॉम्पैक्ट डोनट-शेप डिजाइन, इन-बिल्ट कैमरों और माइक्रोफोन के साथ आ सकता है। ज्यादा असली इंटरैक्शन के लिए इसमें मूविंग मैकेनिकल एलिमेंट्स होने की भी बात कही गई है।
OpenAI के AI स्मार्ट स्पीकर की डिटेल्स
ब्लूमबर्ग के Mark Gurman के मुताबिक, OpenAI का पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट बिना डिस्प्ले वाला एक कॉम्पैक्ट स्मार्ट स्पीकर होगा। ये बैटरी से चलने वाला डिवाइस हो सकता है जो डोनट शेप का होगा और इसका साइज लगभग एक हॉकी पक जितना होगा। इससे इसे घर में एक हाथ से कहीं भी ले जाना काफी आसान हो जाएगा।
इसे कथित तौर पर Apple के फॉर्मर चीफ डिजाइन ऑफिसर Jony Ive द्वारा स्थापित डिजाइन स्टूडियो LoveFrom के साथ मिलकर तैयार किया गया है। ऐसे में, ये कथित डिवाइस हाई-क्वालिटी मेटल जैसे प्रीमियम मटीरियल्स के साथ आ सकता है। खबर है कि OpenAI $300 (लगभग 26,000 रुपये) से $400 (लगभग 38,000 रुपये) के बीच कीमत पर चर्चा कर रहा है। इस प्राइस पॉइंट पर, ये Amazon और Google जैसे कंपटीटर ब्रांड्स के स्मार्ट स्पीकर्स से महंगा होगा, जबकि कीमत के मामले में ये Apple के महंगे HomePod मॉडल्स को टक्कर देगा।
पारंपरिक स्मार्ट स्पीकर्स से अलग, यह कथित प्रोडक्ट एक AI-फर्स्ट कंप्यूटर के रूप में काम करेगा, जिससे यूजर्स नेचुरल वॉइस इंटरैक्शन के जरिए रोजाना के काम पूरे कर सकेंगे।
गुरमन का दावा है कि इस डिवाइस में इंटीग्रेटेड स्पीकर ग्रिल्स, माइक्रोफोन्स और कैमरे मिल सकते हैं। ज्यादा कॉन्टेक्स्टुअल रिस्पॉन्स देने के लिए इसमें एनवायरनमेंटल अवेयरनेस के लिए एडिशनल सेंसर्स भी हो सकते हैं। AI हार्डवेयर पर लगी लाइट्स ये दिखाएंगी कि डिवाइस कब सुन रहा है, जबकि इसमें मौजूद मूविंग मैकेनिकल कंपोनेंट्स ज्यादा एक्सप्रेसिव और इंसानी बिहेवियर दिखाने के लिए अपने रिस्पॉन्स को विजुअली कम्युनिकेट कर सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, OpenAI का मकसद यूजर्स को उनकी आवाज के जरिए डिवाइस से बात करने के लिए इंस्पायर करना है, ठीक वैसे ही जैसे मोबाइल एप पर ChatGPT का वॉयस मोड काम करता है। हालांकि, ये ज्यादा पावरफुल AI मॉडल्स से पावर्ड हो सकता है।
इससे पहले, OpenAI के प्रेसिडेंट Greg Brockman ने संकेत दिया था कि वॉयस-फर्स्ट AI एक्सपीरियंस OpenAI की लॉन्ग-टर्म हार्डवेयर स्ट्रेटेजी में मुख्य भूमिका निभाएंगे। कंपनी का मकसद ऐसे डिवाइसेस बनाना है जो ज्यादा कन्वर्सेशनल, कॉन्टेक्स्ट-अवेयर हों और यूजर्स की डेली लाइफ में आसानी से फिट हो सकें।