Zepto और Blinkit की तरह अब Amazon Now का भी प्लान देश के लगभग 300 शहरों में अपनी मिनटों में डिलीवरी वाली सर्विस पहुंचाने का है. इसकी शुरुआत जनवरी 2025 में की गई थी.
Written By : अरिजीता सेन | Updated at : 02 Sep 2026 11:57 AM (IST)

Quick Commerce में Amazon की एंट्री
Source : ABPLive
Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
- अमेजन नाउ 300 शहरों में त्वरित वाणिज्य का विस्तार करेगा.
- यह सेवा 30 शहरों में सक्रिय, 20-25% मासिक वृद्धि.
- विस्तार हेतु हजारों डार्क स्टोर, कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना.
क्विक कॉमर्स के बढ़ते दायरे और लोगों की इस पर बढ़ती निर्भरता को देखते हुए अब अमेजन (Amazon) भी इसमें एंट्री लेने की तैयारी में है. बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon Now के डायरेक्टर निशांत सरदाना ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा कि Amazon का क्विक कॉमर्स बिजनेस यूनिट Amazon Now जल्द ही देश भर के 300 शहरों में अपनी सर्विस शुरू करने की योजना बना रहा है. उन्होंने कहा, ''हमारे पास बहुत जल्द लगभग 300 शहरों तक विस्तार करने करने का प्लान है.''
अभी 30 शहरों में है एक्टिव
जनवरी 2025 में शुरू हुई यह सर्विस अभी भारत के लगभग 30 शहरों में एक्टिव है. कंपनी के डायरेक्टर निशांत सरदाना ने फिलहाल कोई तय तारीख तो नहीं बताई है, लेकिन काम की रफ्तार को चार गुना करने का दावा जरूर किया है. उन्होंने कहा कि लॉन्च होने के बाद से Amazon Now का परफॉर्मेंस शानदार बना हुआ है और इस बिजनेस यूनिट में हर महीने करीब 20-25% की बढ़ोतरी देखी जा रही है.
अमेजन के सामने क्या है चुनौतियां?
- क्विक कॉमर्स का मॉडल पूरी तरह से डार्क स्टोर्स के नेटवर्क पर निर्भर करता है. अभी Amazon Now 30 शहरों में अपनी सेवा दे रहा है. अब अगर इसे अपना दायरा 300 शहरों तक बढ़ाना है, तो इसके लिए कंपनी को हजारों नए डार्क स्टोर्स खोलने होंगे. यह एक बड़ा लॉजिस्टिक्स टास्क है. सरदाना ने बताया कि Amazon Now के पास अभी 650 माइक्रो-फुलफिलमेंट सेंटर (MFCs) हैं और जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाकर 1,000 से ज्यादा कर दी जाएंगी.
- क्विक कॉमर्स मार्केट में अभी Blinkit, Zepto और Swiggy Instamart जैसे पुराने खिलाड़ियों का दबदबा है. अब अमेजन का मुकाबला सीधे इनसे होगा, जिनके पास पहले से ही कस्टमर्स का अपना एक बेस है.
- 300 शहरों के आंकड़े को छूने के लिए Amazon को मेट्रो शहरों से बाहर निकलकर छोटे शहरों (Tier-2 & Tier-3) का रुख करना होगा. जहां कस्टमर्स की डिमांड मेट्रो शहरों के मुकाबले अलग होती है. कंपनी को यह बात समझनी होगी. Amazon Now ने अपनी इस बिजनेस यूनिट में 2,800 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिसमें से ज्यादातर हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर और डिलीवरी पाटर्नर्स पर खर्च किया गया है.
ये भी पढ़ें:
बिजली पर बांग्लादेश ने क्यों चीन को दिए ज्यादा पैसे? भारत से मिल रही थी सस्ती

About the author अरिजीता सेन
अरिजीता सेन एबीपी लाइव के बिजनेस डेस्क पर बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर काम कर रही हैं. पत्रकारिता जगत में करीब आठ साल का अनुभव है. बिज़नेस के साथ-साथ क्राइम, फीचर और राजनीति से जुड़ी खबरों में भी रुचि रखती हैं. एबीपी से पहले कई संस्थानों में अपनी सेवा दे चुकी हैं.
Read More
Published at : 02 Sep 2026 11:57 AM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola