टेक एंड गैजेट्स

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 8, 2026, 10:02 AM IST

Amazon Great Freedom Sale 2026:अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में वनप्लस, सैमसंग, रेडमी, आईकू के स्मार्टफोन्स और टीवी पर बैंक ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट के जरिए भारी छूट मिल रही है।

Image

अमेजन सेल में स्मार्टफोन्स और टीवी पर भारी डिस्काउंट्स!

Amazon Great Freedom Sale 2026 : अमेजन की मशहूर 'ग्रेट फ्रीडम सेल' की शुरुआत हो चुकी है। इस सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, टीवी, वियरेबल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों पर भारी छूट दी जा रही है। अगर आप 40,000 रुपये के बजट में एक नया और प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सही मौका है। अमेजन ने सैमसंग, वनप्लस, रेडमी और आईकू जैसी बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले डिस्काउंट का खुलासा कर दिया है।

वनप्लस के स्मार्टफोन्स पर शानदार डिस्काउंट

इस सेल में वनप्लस के फोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus N6 स्मार्टफोन, जिसकी लिस्टेड कीमत 30,999 रुपये है, इस सेल में बैंक ऑफर्स के साथ सिर्फ 20,999 रुपये में उपलब्ध होगा। वहीं, OnePlus Nord CE 6 Lite (8GB + 128GB वेरिएंट) को 33,999 रुपये के बजाय केवल 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। मिड-रेंज में प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए ये दोनों विकल्प बेहतरीन हैं।

सैमसंग, रेडमी और iQOO के फोन्स पर भारी बचत

अगर आप सैमसंग के फैन हैं, तो Samsung Galaxy M47 5G स्मार्टफोन इस सेल में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। गेमिंग और परफॉरमेंस के शौकीनों के लिए iQOO Z11x को 28,990 रुपये की जगह 22,999 रुपये में पेश किया जा रहा है। इसके अलावा, Redmi Turbo 5 पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। 54,999 रुपये की एमआरपी वाला यह फोन बैंक ऑफर्स और कूपन डिस्काउंट मिलाकर केवल 35,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा।

स्मार्टफोनलिस्टेड कीमतसेल कीमत
OnePlus N6₹30,999₹20,999
Samsung Galaxy M47 5G₹34,999₹25,999
OnePlus Nord CE6 Lite 8GB + 128GB₹33,999₹24,999
iQOO Z11x₹28,990₹22,999
Redmi Turbo 5₹54,999₹35,999

स्मार्ट टीवी पर खरीदारों की राय

सेल के दौरान स्मार्टफोन्स के साथ-साथ स्मार्ट टीवी पर भी शानदार प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। अमेजन पर टीवी खरीदने वाले ग्राहकों का कहना है कि इन टीवी की पिक्चर क्वालिटी और ओवरऑल बिल्ड क्वालिटी काफी बेहतरीन है। ग्राहकों ने इन्हें पूरी तरह से 'वैल्यू फॉर मनी' यानी पैसे की पूरी वसूल डील बताया है। अगर आप शानदार डिस्प्ले और मजबूत प्रोडक्ट क्वालिटी वाला टीवी ढूंढ रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है।

मॉडललिस्टेड कीमतडिस्काउंट के बाद कीमत
Samsung 32 इंच HD Smart LED TV₹17,900₹15,490
Xiaomi 108 सेमी X Ultra HD 4K Smart Google LED TV₹37,999₹27,499
TCL 101 सेमी 40 इंच Full HD Smart QLED Google TV₹32,390₹22,990
PHILIPS 32 इंच 6100 Series Frameless HD Smart LED Google TV₹22,999₹15,999
LG 32 इंच LB650 AI Series HD Smart webOS VA LED TV₹24,490₹16,990
Toshiba 32 इंच HD Ready Smart LED TV₹24,999₹14,990

बैंक ऑफर्स और एक्स्ट्रा डिस्काउंट का उठाएं फायदा

इन स्मार्टफोन्स की कीमतों को और कम करने के लिए अमेज़न कई तरह के ऑफर्स भी दे रहा है। ग्राहक चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड और ईएमआई (EMI) ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट या 10,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा, पुराने फोन को बदलने पर एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी उठाया जा सकता है। पहली बार ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए फ्री डिलीवरी, पे ऑन डिलीवरी और आसान रिटर्न जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।

(डिस्क्लेमर: कीमत और प्रोडक्ट्स की सही जानकारी के लिए अमेजन की वेबसाइट पर जाएं, यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है)

Ramanuj Singh

रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Tech-Gadgets

End of Article