Sep 08, 2026 07:52 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

वनप्लस का सबसे अफॉर्डेबल फोन OnePlus N6 Lite जल्द भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाला है और इसके लिए Amazon पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

OnePlus N6 Lite भारत में कंपनी का सबसे सस्ता फोन हो सकता है।
टेक ब्रैंड वनप्लस के सबसे सस्ते फोन OnePlus N6 Lite को लेकर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में हलचल तेज हो गई है। कंपनी ने अपने नए बजट स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। फोन के लिए Amazon पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है। हालांकि, OnePlus ने अभी इसकी लॉन्च डेट, कीमत और पूरे स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।
Amazon पर लाइव माइक्रोसाइट में OnePlus N6 Lite को 'Coming Soon' बताया गया है। इसके साथ 'Powerfully big' टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। माइक्रोसाइट के जरिए फोन के डिजाइन की शुरुआती झलक भी सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus N6 Lite को सितंबर के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं की है।
ऐसा होगा नया OnePlus स्मार्टफोन
डिजाइन की बात करें तो OnePlus N6 Lite में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा। स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में बीचों-बीच पंच-होल कटआउट दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा मौजूद होने की उम्मीद है। फोन के किनारों पर हरे रंग का फ्रेम दिखाई देता है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी बजट सेगमेंट में भी फोन के डिजाइन पर खास ध्यान देने वाली है। हालांकि, इसके रियर पैनल और कैमरा मॉड्यूल की पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
OnePlus N6 Lite को कंपनी की नई N6 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इससे पहले OnePlus N6 और OnePlus N6x को भारतीय मार्केट में पेश किया जा चुका है। N6x फिलहाल कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है, जिसकी शुरुआती कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 18,999 रुपये है। ऐसे में N6 Lite को इससे भी नीचे की कीमत पर पेश किए जाने की उम्मीद है।
फिलहाल स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं
फोन के स्पेसिफिकेशन अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं। हालांकि, लीक और रिपोर्ट्स में 4GB RAM मिलने का दावा किया गया है। इसके अलावा प्रोसेसर, स्टोरेज, कैमरा, बैटरी और चार्जिंग से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। इससे पहले एक रिपोर्ट में OnePlus के सितंबर में एक नए 4G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की बात कही गई थी। ऐसे में संभावना है कि N6 Lite केवल 4G कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है, लेकिन इसके कन्फर्मेशन के लिए कंपनी की घोषणा का इंतजार करना होगा।
कीमत की बात करें तो OnePlus ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कुछ रिपोर्ट्स इसे 20,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में रखने की संभावना जता रही हैं। अगर ऐसा होता है तो फोन का सीधा मुकाबला Redmi, Realme, Poco और iQOO जैसे ब्रांड्स के बजट स्मार्टफोन्स से हो सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें