अमिताभ बच्चन की सर्जरी और ICU में भर्ती होने की खबरों के बीच अभिनेता ने खुद सामने आकर सफाई दी। उन्होंने बताया कि उनका ब्लॉग पोस्ट गलत समझा गया था।

Amitabh Bachchan On Surgery

सर्जरी की खबरों पर अमिताभ बच्चन ने तोड़ी चुप्पी

  • Published: 22 Jul 2026, 10:46 AM IST
  • Last Updated: 22 Jul 2026, 10:47 AM IST

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की सेहत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही थी। उनके एक ब्लॉग पोस्ट के बाद ऐसी अटकलें लगाई जाने लगी कि उनकी सर्जरी हुई है और वह ICU में भर्ती हैं। अब खुद बिग बी ने सामने आकर इन सभी खबरों पर सफाई दी है।

मैं पूरी तरह से ठीक हूं
अमिताभ बच्चन ने साफ कहा कि उनकी न तो कोई सर्जरी हुई है और न ही वह ICU में भर्ती थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके ब्लॉग पोस्ट का गलत मतलब निकाल लिया। बिग बी ने कहा, "मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई। मैंने सिर्फ एक उदाहरण दिया था कि सर्जरी के बाद घर लौटने का समय बहुत मुश्किल होता है। उसी तरह जब कोई चैंपियन हारता है, तो उसके लिए भी खुद को संभालना आसान नहीं होता।"

अर्जेंटीना और मेसी का दे रहे थे उदाहरण
अमिताभ बच्चन ने बताया कि उनका पोस्ट उनकी अपनी हालत के बारे में नहीं था। वह फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना की हार और लियोनेल मेसी जैसे चैंपियन खिलाड़ी के संघर्ष का उदाहरण दे रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं अर्जेंटीना की हार की बात कर रहा था। मेसी एक चैंपियन हैं और मैं उसी संदर्भ में लिख रहा था, लेकिन लोगों ने उसे मेरी सेहत से जोड़ दिया।"

जब उनसे पूछा गया कि उनकी तबीयत कैसी है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, "मैं बिल्कुल ठीक हूं... अभी तक तो।"

ब्लॉग पोस्ट से फैली थी अफवाह

Amitabh Bachchan Health Update
Amitabh Bachchan

फीफा वर्ल्ड कप फाइनल के अगले दिन अमिताभ बच्चन ने अपने Tumblr ब्लॉग पर अस्पताल, सर्जरी, ICU और रिकवरी से जुड़ा एक लंबा पोस्ट लिखा था। हालांकि, उन्होंने उसमें कहीं भी यह नहीं बताया था कि वह अपने बारे में लिख रहे हैं। इसी वजह से कई लोगों ने मान लिया कि बिग बी की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में एक बार फिर अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी अहम भूमिकाओं में हैं। 

यह भी पढ़े- बिगड़ी अमिताभ बच्चन की तबीयत? ब्लॉग में अस्पताल और सर्जरी का किया जिक्र; फैंस बोले- जल्दी ठीक हो जाइए