Updated On: Jul 25, 2026 | 02:17 PM IST

विज्ञापन

सार

Amravati Traffic Police: अमरावती में दोपहिया चालक और पीछे बैठने वाले के लिए हेलमेट अनिवार्य होने के बाद पहले ही दिन ट्रैफिक पुलिस ने 445 चालान काटकर ₹4.45 लाख का जुर्माना लगाया।

amravati helmet rule fines traffic police drive

अमरावती हेलमेट नियम- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Amravati Helmet Rule: अमरावती शहर में शुक्रवार सेदुपहिया चालक व उसके पीछे बैठनेवाले को हेलमेट अनिवार्य किया गया है। सख्ती के पहले दिन यातायात विभाग की ओर से हेलमेट का उपयोग न करने वाले 445 दुपहिया चालकों के चालान काटे हैं। कुल 4,45,000 रु. जुर्माना लगाया गया। इसमें किसी का नकद तो किसी का ई चालान काटा गया है।

नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा

सख्ती के पहले ही दिन यातायात पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। शहर के विविध चौराहों पर यातायात पुलिस दिखाई दी। राजकमल चौक, मालवीय चौक, जयस्तंभचौक, इर्विन चौक, कैंप चौक, राजापेठ, नवाथे, बडनेरा मार्ग, विलास नगर चौक, कठोरा नाका, शेगांव नाका सहित अन्य चौराहों पर नियमों का उल्लंघन करनेवालों पर कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस पूरे शहर, राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों तथा ग्रामीण व शहरी इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चला रही है।

पुलिस आयुक्तालय के सामने चेकिंग

शहर के चौक चौराहों सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने भी यातायात पुलिस डटे नजर आए। पुलिस आयुक्तालय में जाने से पहले हेलमेट का उपयोग किया जा रहा है, इसकी जांच की गई। जिससे पुलिस आयुक्तालय में आनेवाले कर्मियों को भी हेलमेट पहनना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

दोपहिया में पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट अनिवार्य

नए नियम के तहत अब शहर पुलिस आयुक्तालय की सीमा में दोपहिया वाहन चालक के साथ-साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी आईएसआई मार्क वाला हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। पुलिस ने यदि कोई चालक बार-बार इन नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित करने की चेतावनी दी है।

4 कार्रवाई से पहले पुलिस ने किया था जागरूक

अचानक चालान काटने से पहले पुलिस विभाग ने नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास भी किया था। पुलिस आयुक्त राकेश ओला और उपायुक्त प्रांजली सोनवणे के मार्गदर्शन में राजापेठ, गाडगेनगर और फ्रेजरपुरा यातायात शाखा की ओर से शहर के मुख्य मागों पर एक विशाल हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई थी। इसी तरह वलगांव थाने की पुलिस निरीक्षक रिता उईके ने हेलमेट भी वितरित किए थे।

ये भी पढ़े: Amravati News: अमरावती में 4.39 लाख उपभोक्ता पात्र, रूफटॉप सोलर योजना का उठाएं लाभ

पीछे बैठने वालों के लिए भी हेलमेट जरूरी

इसके अलावा सख्ती के पहले नियम तोडनेवालों को गांधीगिरी के तौर पर गुलाब के फूल दिए गए थे। पुलिस प्रशासन ने शहरवासियों से हेलमेट को केवल पुलिस के चालान या जुर्माने से बचने का जरिया न समझे, बल्कि यह आपके और आपके परिवार की सुरक्षा का मुख्य कवच है। पुलिस ने सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित परिवार का संदेश देते हुए सभी से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की है।

Follow Navbharatlive whatsapp