अमृता खानविलकर ने हिमांशु मल्होत्रा से तलाक की खबरों पर नाराजगी जताई है। एक्ट्रेस की लीगल टीम ने दावों को बेबुनियाद बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।

Amruta Khanvilkar Himanshu Malhotra Divorce

हिमांशु मल्होत्रा संग तलाक की खबरों पर भड़कीं अमृता

  • Published: 10 Aug 2026, 10:41 AM IST
  • Last Updated: 10 Aug 2026, 11:16 AM IST

Amruta Khanvilkar Himanshu Malhotra Divorce: एक्ट्रेस अमृता खानविलकर और अभिनेता हिमांशु मल्होत्रा की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों के रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है और वे लंबे समय से अलग रह रहे हैं। अब अमृता ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। एक्ट्रेस की लीगल टीम ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर ऐसी खबरों को बेबुनियाद बताया है।

तलाक की खबरों पर अमृता का रिएक्शन
अमृता खानविलकर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 अगस्त 2026 को उनकी लीगल टीम की ओर से एक बयान शेयर किया गया। इसमें उनकी निजी जिंदगी को लेकर ऑनलाइन और सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर नाराजगी जताई गई है। बयान में कहा गया है कि कुछ डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमृता की निजी जिंदगी से जुड़ी ऐसी बाते शेयर की जा रही है, जो निराधार, मानहानि और उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करने वाली है।

अफवाहें फैलाना गंभीरता से लिया जाएगा

अमृता की लीगल टीम ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान किया जाता है, लेकिन इसका इस्तेमाल किसी के खिलाफ अफवाहें, झूठे आरोप या भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए नहीं किया जा सकता। बयान में साफ चेतावनी दी गई है कि अमृता खानविलकर से जुड़ी गलत जानकारी को प्रकाशित, पोस्ट, शेयर या प्रसारित करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

हर पोस्ट पर रखी जा रही नजर
बयान में यह भी कहा गया है कि अमृता से जुड़ी ऐसी सभी ऑनलाइन गतिविधियों की निगरानी की जा रही है और उन्हें रिकॉर्ड भी किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर जिम्मेदार लोगों, संस्थाओं या संगठनों के खिलाफ कानून के तहत उचित कदम उठाए जाएंगे। इस बयान के बाद साफ है कि अमृता अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बिना पुष्टि की गई खबरों को लेकर काफी गंभीर हैं।

डेढ़ साल से अलग रहने का था दावा
दरअसल, हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमृता और हिमांशु करीब डेढ़ साल से अलग-अलग रह रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं और वे तलाक लेने की तैयारी कर सकते हैं। 

2004 में हुई थी मुलाकात
अमृता खानविलकर और हिमांशु मल्होत्रा की पहली मुलाकात साल 2004 में रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज’ के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। कई साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने जनवरी 2015 में दिल्ली में शादी की थी। 

यह भी पढ़े- सेल्फी के बहाने पास आई फीमेल फैन, अचानक कर दिया लिप किस; एक्ट्रेस के उड़े होश!