Aug 26, 2026 06:09 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Ananya Panday Breakup: अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको के ब्रकअप की खबरें हैं। दोनों ने करीब दो साल तक एक दूसरे को डेट किया। आइए जानते हैं कहां हुई थी वॉकर ब्लैंको और अनन्या पांडे की पहली मुलाकात?

Walker Blanco and Ananya Panday

वॉकर ब्लैंको और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप

अनन्या पांडे (Ananya Panday) और वॉकर ब्लैंको (Walker Blanco) लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। हालांकि, अब खबर आ रही है कि उन दोनों की राहें अलग हो गई हैं। अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। आइए जानते हैं कौन हैं अनन्या पांडे के एक्स वॉकर ब्लैंको?

कौन हैं वॉकर ब्लैंको?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉकर ब्लैंको एक एक्स मॉडल हैं। वो शिकागो से हैं। उन्होंने वेस्टमिंस्टर क्रिश्चियन स्कूल में पढ़ाई की है। ये भी दावा किया जाता है कि वॉकर इस समय गुजरात के जामनगर में स्थित एनिमल शेल्टर 'वंतारा' के लिए काम करते हैं, जिसके मालिक अनंत अंबनी है।

वॉकर के इंस्टाग्राम पर हैं कितने फॉलोअर्स?

वॉकर ब्लैंको का जानवरों के लिए प्यार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से भी साफ पता चलता है। उनके अकाउंट पर ज्यादातर ऐसी तस्वीरें और वीडियोज हैं जिसमें उन्हें जानवरों के साथ देखा जा सकता है। वॉकर के इंस्टाग्राम पर 36 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं, वॉकर 1500 के करीब लोगों को फॉलो करते हैं। अगर आप अभी वॉकर का इंस्टाग्राम चेक करेंगे तो पाएंगे कि अनन्या और वॉकर ब्रेकअप की अफवाहों के बीच भी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

कहां हुई थी वॉकर और अनन्या पांडे की पहली मुलाकात?

अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको की बात करें तो दोनों की मुलाकात अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग रस्मों (साल 2024) के दौरना हुई थी। दोनों की मुलाकात क्रूज पार्टी के दौरान हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच एक खास बॉन्ड बन गया और दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको ने कभी भी खुलकर अपने रिलेशनशिप में होने की बात नहीं कही है, लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते रहे हैं। वॉकर ने अनन्या के बर्थ डे पर खास पोस्ट भी लिखा था।

वॉकर से पहले किसे डेट कर रही थीं अनन्या पांडे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉकर ब्लैंको से पहले अनन्या पांडे बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। अनन्या पांडे और आदित्य रॉय की डेटिंग की खबरें साल 2022 में सामने आई थीं। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी समेत कुछ और इवेंट्स में दोनों को साथ स्पॉट किया गया था। दोनों की साथ में छुट्टियां मनाते पोस्ट भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। हालांकि, साल 2024 (मई) में दोनों के ब्रेकअप की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया था।