इस मशहूर सिंगर की गोली मारकर हत्या, हमलावरों ने की 18 राउंड फायरिंग, Haryanvi Singer Ankit Baliyan Shot Dead
Modified Date: August 27, 2026 / 12:11 am IST
Published Date: August 26, 2026 11:37 pm IST
HIGHLIGHTS
- शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या।
- हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की, सिर और पेट में लगी 5 गोलियां।
- हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव रखकर जाम लगाया।
शामली। Ankit Baliyan Murder Case यूपी के शामली में बुधवार शाम 32 साल के यूट्यूबर और हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की जिम के बाहर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन पर 18 राउंड फायरिंग की। सिर, पेट में 5 गोली लगने से वह सड़क पर गिर गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुधवार को हत्या से आक्रोशित परिजनों और सैकड़ों स्थानीय लोगों ने शामली के बीच चौराहे पर वर्मा मार्केट के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक हत्या में शामिल बदमाश गिरफ्तार नहीं किए जाते, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। परिजनों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्या का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि पुलिस यह स्पष्ट करे कि अंकित बालियान की हत्या किसने की और वारदात के पीछे क्या वजह है।
जिम से बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग
Ankit Baliyan Murder Case जानकारी के मुताबिक, बुधवार शाम शामली कोतवाली क्षेत्र में अंकित बालियान जिम से बाहर निकले थे। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर अचानक फायरिंग कर दी। हमलावरों ने अंकित पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर गए। फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंकित को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
हत्यारों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम से इनकार
अंकित बालियान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में आक्रोश फैल गया। बुधवार को परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शव लेकर शामली के बीच चौराहे पर पहुंचे। यहां वर्मा मार्केट के बाहर शव रखकर सड़क जाम कर दी गई। परिजनों ने कहा कि जब तक हत्या करने वाले बदमाशों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। परिवार ने पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है। परिजन यह जानना चाहते हैं कि अंकित की हत्या किसने की और इसके पीछे की वजह क्या थी। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
फिलहाल हत्या के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपियों की पहचान और हत्या के कारण को लेकर पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- BJP on Samajwadi Party: ‘सपा राज का डर भूली नहीं हैं महिलाएं’ अखिलेश-डिंपल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर BJP का पलटवार, कहा- यूपी फिर माफियाराज नहीं चाहता
- OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: हिजाब याचिका खारिज होने पर गरमाई यूपी की सियासत, OP राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- आपका क्या रुख है
- Raksha Bandhan 2026: लाडली बहनों ने CM मोहन यादव को बांधी राखियां, मुख्यमंत्री ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प, CM बोले- बहनों से जीवनभर का है रिश्ता
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
प्रश्न 1: अंकित बालियान कौन थे?
उत्तर: अंकित बालियान 32 वर्षीय हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर थे।
प्रश्न 2: अंकित बालियान की हत्या कहां हुई?
उत्तर: शामली कोतवाली क्षेत्र में जिम से बाहर निकलने के दौरान उनकी हत्या की गई।
प्रश्न 3: हमलावरों ने कितनी राउंड फायरिंग की?
उत्तर: हमलावरों ने अंकित बालियान पर 18 राउंड फायरिंग की।
प्रश्न 4: हत्या के बाद परिजनों ने क्या किया?
उत्तर: परिजनों और सैकड़ों लोगों ने वर्मा मार्केट के बाहर शव रखकर सड़क जाम कर दी और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
प्रश्न 5: परिजनों की क्या मांग है?
उत्तर: परिजनों की मांग है कि पुलिस जल्द हत्या का खुलासा करे और आरोपियों को गिरफ्तार करे। उन्होंने गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात कही है।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।