Published: Tuesday, August 4, 2026, 17:11 [IST]
Agra Ankita Sharma Murder: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक खौफनाक घटना सामने आई हैं। यहां एक पिता ने अपने कलेजे के टुकड़े 24 साल की बेटी की हत्या कर दी। रात 12 बजे के सन्नाटे को चीखों ने चीरते हुए पूरे इलाके को झकझोर दिया। पहले बेटी को पीटा। चेहरा लहुलूहान होने के बाद भी हैवान बना पिता नहीं रूका।
पत्नी के सामने ही बेटी का गला घोंट दिया। इस ऑनर किलिंग के मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घर के बाकी सदस्यों को आरोपी ने पहले ही भगा दिया था। खास बात यह है कि मृतका अभी 4 महीने पहले ही इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) जवान की दुल्हन बनी थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। आखिर क्यों बन गया एक पिता हैवान? आइए विस्तार से जानते हैं....
Who Was Ankita Sharma: अंकिता शर्मा कौन थीं?
मामला जैतपुर थाना क्षेत्र के नदगवां मार्ग के प्रतापनगर मोहल्ले का है। यहां की रहने वाली अंकिता शर्मा (24 साल) की उसके ही पिता विमल शर्मा (Vimal Sharma) ने बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मूल रूप से फिरोजबाद के रहने वाले विमल एक दुकान पर नौकरी करता था। अंकिता, करीब 15 साल से किराए के मकान में मां सीता, भाई अंकुश और पिता विमल के साथ रहती थी। अंकिता बीए की पढ़ाई पूरी की थी।
Agra Murder Case: रात 12 बजे शुरू हुआ खौफ, चीखों ने चीरा सन्नाटा
पड़ोसियों के अनुसार, रात करीब 12:30 बजे विमल शर्मा के घर से जोर-जोर की चीखें आने लगीं। मोहल्ले के लोग बाहर निकल आए। पड़ोसी अनुज ने बताया कि आवाजें इतनी तेज थीं कि पूरा इलाका गूंज उठा। लोग दरवाजा पीटने लगे, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। घर की लाइटें भी बुझा दी गईं। कुछ लोग छत से भागते हुए दिखे। डर के माहौल में अनुज ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस पहुंचने तक पड़ोसी दरवाजा खटखटाते रहे। जब दरवाजा खुला तो अंदर विमल शर्मा मिले। वे सकपकाए हुए थे। पुलिस और मोहल्ले वालों को उन्होंने ऊपर वाले कमरे में ले गए। वहां अंकिता शर्मा फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।
खून से सना चेहरा, गले में चुनरी कसी
अंकिता की लाश देखकर पुलिस के भी पैरों तले जमीन खिंसक गई। मृतका के गले में चुनरी कसी थी। चेहरा खून से लथपथ था। मुंह से लगातार रक्त रिसाव हो रहा था। पुलिस ने अंकिता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कैसे बनी 4 माह पहले ITBP जवान की दुल्हन?
दरअसल, अंकिता शर्मा की करीब दो-तीन साल पहले मुलाकात नहटोली गांव निवासी अमित पचौरी (Amit Pachauri) से हुई थी। अमित, इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) में जवान के पद पर तैनात हैं। दोनों के घरों के बीच की दूरी महज छह किलोमीटर थी। धीरे-धीरे दोनों में अफेयर हो गया। अंकिता और अमित शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे में, अंकिता और अमित ने करीब चार महीने पहले अमित से कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद अमित अपनी ड्यूटी पर लौट गए, जबकि अंकिता अपने माता-पिता के घर में ही रहने लगीं।
'बेटी ने नाक कटवा दी, हत्या करना मजबूरी थी', पिता बना हैवान
वहीं, परिवार इस शादी से नाराज था। विमल शर्मा बार-बार अंकिता को समझाते रहे, लेकिन वह नहीं मानीं। पिता का कहना है कि बेटी ने उनकी 'नाक कटवा दी' थी। उन्होंने पुलिस के सामने साफ कहा कि उन्हें इस हत्या का कोई पछतावा नहीं है।'पानी सिर से ऊपर हो गया था, इसलिए उसे मार डाला'। विमल का यह बयान पूरे मामले को और गंभीर बना देता है।
मां-बेटे के सामने बेटी को मार डाला
पुलिस पूछताछ में पता चला कि घटना के दौरान विमल ने पहले अंकिता को पीटा, फिर चुनरी से उसका गला घोंट दिया। यह सब पत्नी सीता और बेटे अंकुश के सामने हुआ। वारदात के बाद उन्होंने पत्नी और बेटे को घर से भगा दिया और खुद लाश के पास बैठे रहे। पुलिस को जब उन्होंने जुर्म कबूल किया तो उनका रवैया शांत और निर्लज्ज था।
हत्यारा पिता अरेस्ट, पोस्टमॉर्टम से खुलेंगे और राज?
पुलिस ने विमल शर्मा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी ईस्ट अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आगे की कार्रवाई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर होगी।
घटनास्थल को देखकर पुलिस को शक है कि हत्या में एक से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। आशंका जताई जा रही है कि अंकिता की मां भी इस मामले में शामिल हो सकती हैं। हालांकि विमल शर्मा ने अकेले ही वारदात को अंजाम देने की बात कही है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।