Anupam Kher अपकमिंग फिल्म श्रीराम भूमि का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा कर चुके हैं। इस बीच डायरेक्टर कामख्या नारायण सिंह ने फिल्म पर अपडेट दिया है। ...और पढ़ें

श्रीराम भूमि में नजर आएंगे अनुपम खेर

श्रीराम भूमि में नजर आएंगे अनुपम खेर

HighLights

  1. श्रीराम भूमि में नजर आएंगे अनुपम खेर

  2. एक्टर ने पहला शूटिंग शेड्यूल किया पूरा

  3. डायरेक्टर ने दी फिल्म को लेकर अपडेट

एंटरटेनमेंट ब्‍यूरो, मुंबई। एक तरफ अयोध्‍या में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में छाया हैं वहीं दूसरी ओर अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) अपनी नई फिल्‍म श्री रामभूमि (Shri Ram Bhoomi) को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। वह फिल्‍म की शूटिंग का पहला शेड्यूल शूट अयोध्या में शूट कर चुके हैं। फिल्‍म का निर्देशन कामाख्‍या नारायण सिंह कर रहे हैं जो इससे पहले 'द केरल स्‍टोरी 2' का निर्देशन कर चुके हैं।

फिल्म में किसका किरदार निभा रहे अनुपम खेर?

फिल्‍म में अनुपम खेर, अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं। अशोक सिंघल (Ashok Singhal) रामजन्मभूमि आंदोलन के सबसे प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं। वे लंबे समय तक विश्‍व हिंदू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रहे। 1984 में वीएचपी द्वारा आयोजित पहली धर्म संसद के आयोजन में उनकी प्रमुख भूमिका थी। इसी मंच से रामजन्मभूमि मंदिर आंदोलन को संगठित स्वरूप मिला।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार 'अशोक सिंघल' के रूप में दिखेंगे Anupam Kher, UP में शुरू की शूटिंग

आंदोलन का मुख्य चेहरों में से एक थे सिंघल

साल 1990 और 1992 की कारसेवा के दौरान वह आंदोलन के प्रमुख चेहरों में रहे और बड़ी संख्या में समर्थकों को संगठित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। फिल्‍म को लेकर निर्देशक कामाख्‍या नारायण सिंह बताते हैं कि हमने अयोध्‍या (Ayodhya) में 15 दिन की शूटिंग की। अनुपम खेर की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल अभी बाकी है। यह फिल्‍म रामजन्‍मभूमि आंदोलन पर केंद्रित है कि किस प्रकार श्रद्धालुओं ने बलिदान दिया। अशोक जी ने अपना पूरा जीवन एक आंदोलन को समर्पित कर दिया था। जनमानस को जगाया। रामजन्‍मभूमि सिर्फ अयोध्‍या का आंदोलन नहीं था। कश्‍मीर से कन्‍याकुमारी तक लोग इससे जुड़े और अपना योगदान दिया।

anupam  (1)

डायरेक्टर ने अनुपम खेर संग शूटिंग का बताया एक्सपीरियंस

डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह बताते हैं कि अनुपम खेर के साथ शूटिंग का अनुभव बहुत अच्‍छा रहा। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि यह उनके करियर के बेहतरीन भूमिकाओं में से एक होगा। फिल्‍म में अनुपम जी के साथ रितिक भौमिक, अमृता खानविलकर भी हैं। फिल्‍म की शूटिंग अगस्‍त तक पूरी हो जाएगी।

अयोध्या प्रवास के दौरान अनुपम ने लेखक और गीतकार यतीन्द्र मिश्र, जिन्हें उनकी पुस्तक लता:सुर-गाथा के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया हैं और उनकी बहन मंजरी मिश्र से भी मुलाकात की थी। उनके साथ मुलाकात को लेकर यतींद्र ने कहा कि अनुपम से मिलना हमेशा ही बहुत सुखद और गौरव से भरा क्षण होता है। इसलिए नहीं कि वह बहुत महान और बेहतरीन अभिनेता है बल्कि उतने ही अच्‍छे इंसान हैं। उल्‍लेखनीय है कि शूटिंग से फुर्सत मिलने पर अनुपम स्‍थानीय संतों से मुलाकात करते थे और अशोक सिंघल के बारे में चर्चा करते थे।

anupam

उन्होंने आगे कहा, 'वह बेहतरीन तरीके से भारतीय परंपरा और संस्‍कृति को समझते हैं। इतनी फिल्‍में और अवार्ड जीतने के बाद उनकी आत्‍मीयता और जमीन से जुड़े रहने का स्‍वभाव मुझे बहुत भाता है। जब भी उनके अभिनय की तारीफ करो तो अपने ऊपर संशयात्‍मक दृष्टि कर डालकर दूसरों की तारीफ करते हैं। बहुत सारी फिल्‍मों के माध्‍यम से बताते हैं कि मैं यह करना चाहता था'।

सौदागर के समय दिलीप कुमार से क्‍या सीखने को मिला? अमरीश पुरी या यश चोपड़ा से क्‍या सीखा ?

यतींद्र ने बताया, 'हमेशा विद्यार्थी जैसा जिज्ञासु मन उनमें सक्रिय रहता है। सारांश से आरंभ से आरंभ हुआ उनका अभिनय सफर इतनी सारी फिल्‍मों को करते हुए यहां तक पहुंचा। बिल्‍कुल घर परिवार के सदस्‍य की तरह मिलते हैं। उनमें अभिनता होने का कोई दंभ नहीं झलकता।

श्रीराम भूमि की शूटिंग का पहला शेड्यूल हुआ पूरा

बात दें कि ‘श्रीराम भूमि’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी करने के बाद अनुपम ने इंस्‍टाग्राम पर अपनी पोस्‍ट में लिखा था कि अयोध्या से लौट रहा हूं… लेकिन सच कहूं तो लगता है कि मेरा एक हिस्सा वहीं रह गया है। अपने साथ मैं सिर्फ खूबसूरत यादें ही नहीं, बल्कि सनातन की एक गहरी समझ, आध्यात्मिक समृद्धि और इस गर्व को लेकर जा रहा हूं कि मैं एक ऐसी फिल्म का हिस्सा हूं, जो इतिहास और आस्था, दोनों को पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतारने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने आगे लिखा, 'अयोध्या कोई शहर नहीं है, एक अनुभूति है। यहां की हर गली, हर मोड़, हर घर, हर मंदिर… और हर सांस में सिर्फ एक ही नाम सुनाई देता है ‘श्रीराम’। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन, यहां के लोगों का स्नेह, और इस पावन भूमि की ऊर्जा ने मुझे एक अभिनेता ही नहीं, एक इंसान के रूप में भी और समृद्ध किया है। मुझे पूरा विश्वास है कि अयोध्या अब हमेशा मेरी आत्मा का हिस्सा रहेगी'।

श्रीराम भूमि जी स्टूडियो द्वारा निर्मित एक अपकमिंग हिंदी ड्रामा है जिसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं और इसमें अनुपम खेर लीड रोल निभा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'Dhurandhar ने 1000 करोड़ का थप्पड़ मारा...' फिल्मों को प्रोपेगेंडा बताए जाने पर भड़के Anupam Kher, क्या बोले एक्टर?