AP EAMCET Seat Allotment 2026: APSCHE ने राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार cap.apcfss.in पर लॉगिन करके अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड कर सकते हैं। कॉलेज रिपोर्टिंग की आखिरी तारीख 15 अगस्त है।

AP EAMCET 2026 Round 1 Seat Allotment Result

AP EAMCET 2026 Round 1 Seat Allotment Result

  • Published: 10 Aug 2026, 10:55 AM IST
  • Last Updated: 10 Aug 2026, 10:55 AM IST

आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) ने AP EAMCET 2026 Round 1 Seat Allotment Result जारी कर दिया है। AP EAMCET को AP EAPCET के नाम से भी जाना जाता है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक पोर्टल cap.apcfss.in पर लॉगिन करके देख सकते हैं।

राउंड 1 में उम्मीदवारों को उनकी रैंक, काउंसलिंग के दौरान भरे गए वेब ऑप्शन, आरक्षण श्रेणी और उपलब्ध सीटों के आधार पर कॉलेज और कोर्स आवंटित किया गया है।

15 अगस्त तक कॉलेज रिपोर्टिंग जरूरी
राउंड 1 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को अब आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उम्मीदवारों को 10 अगस्त से 15 अगस्त 2026 के बीच सेल्फ-रिपोर्टिंग और आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तारीख 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अलॉटमेंट ऑर्डर में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और तय समय सीमा के भीतर सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करें।

AP EAMCET Seat Allotment Result ऐसे करें चेक
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cap.apcfss.in पर जाएं।
  • होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन में जाएं।
  • लॉगिन पेज खुलने के बाद अपनी यूजर आईडी, एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिया गया CAPTCHA कोड भरें।
  • मांगी गई जानकारी सबमिट करें।
  • अब AP EAMCET 2026 Round 1 Seat Allotment Result स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अलॉट किए गए कॉलेज और कोर्स की जानकारी ध्यान से चेक करें।
  • अपना Provisional Seat Allotment Order डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

सीट मिलने के बाद क्या करना होगा?
राउंड 1 में सीट आवंटित होने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले अलॉटमेंट ऑर्डर डाउनलोड करना होगा। इसके बाद पोर्टल पर लॉगिन करके ऑनलाइन सेल्फ-रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

उम्मीदवारों को निर्धारित फीस का भुगतान करके आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद तय समय के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना जरूरी होगा।

AP EAMCET 2026 Counselling की महत्वपूर्ण तारीखें
Round 1 Seat Allotment Result: 9 अगस्त 2026
Self-Reporting और कॉलेज रिपोर्टिंग: 10 से 15 अगस्त 2026
कॉलेज रिपोर्ट करने की अंतिम तारीख: 15 अगस्त 2026
कक्षाएं शुरू होने की तारीख: 10 अगस्त 2026
247 कॉलेजों में 1.50 लाख से ज्यादा इंजीनियरिंग सीटें

इस साल AP EAMCET 2026 काउंसलिंग में 247 कॉलेज शामिल बताए गए हैं। काउंसलिंग के तहत इंजीनियरिंग में 1,50,828 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं।

उम्मीदवारों को सलाह है कि सीट अलॉटमेंट के बाद केवल रिजल्ट देखने तक सीमित न रहें, बल्कि सेल्फ-रिपोर्टिंग, फीस भुगतान और कॉलेज रिपोर्टिंग से जुड़ी सभी समय-सीमाओं का ध्यान रखें। निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर सीट पर असर पड़ सकता है।