
iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8: Apple और Samsung के फोल्डेबल फोन में कौन बेहतर?
Apple ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. कंपनी के स्मार्टफोन लाइनअप में इसे एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है. Apple का कहना है कि यह iPhone के इतिहास में सबसे बड़े बदलावों में से एक है. iPhone Duo की एंट्री ऐसे समय हुई है, जब Samsung फोल्डेबल फोन के बाजार में कई साल से मौजूद है. Samsung का नया Galaxy Z Fold 8 भी किताब की तरह खुलने वाले डिजाइन के साथ आता है. ऐसे में सवाल है कि Apple का पहला फोल्डेबल फोन Samsung के नए Fold मॉडल के सामने कितना मजबूत है और दोनों के डिजाइन, फीचर्स और डिस्प्ले में कितना अंतर है. चलिए आपको विस्तार से बताते हैं.
डिजाइन में कौन बेहतर?
दोनों फोन का डिजाइन काफी हद तक एक जैसा है. बंद होने पर बाहर एक छोटी स्क्रीन मिलती है और फोन खोलने पर अंदर बड़ी स्क्रीन दिखाई देती है. हालांकि वजन में बड़ा अंतर है. iPhone Duo का वजन 254 ग्राम है, जबकि Galaxy Z Fold 8 का वजन 201 ग्राम है. यानी Apple का फोन Samsung के फोन से 53 ग्राम भारी है. दोनों फोन के बाहरी और इंटरनल स्क्रीन का शेप भी लगभग समान है. iPhone Duo में बाहर 5.5 इंच की स्क्रीन दी गई है.
डिस्प्ले में क्या मिलेगा?
iPhone Duo खोलने पर 7.6 इंच की OLED स्क्रीन मिलती है. इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, Always-On Display और नैनो-टेक्सचर फिनिश दी गई है. Apple के मुताबिक, तेज धूप में इसकी स्क्रीन 3,000 निट्स तक की चमक दे सकती है.
Galaxy Z Fold 8 में भी 7.6 इंच की इंटरनल स्क्रीन है. Samsung इसमें Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले देता है. बाहर की स्क्रीन 5.5 इंच की है और दोनों स्क्रीन की अधिकतम चमक 3,000 निट्स तक बताई गई है.
बैटरी में किसका दावा मजबूत?
iPhone Duo में बैटरी को दो हिस्सों में रखा गया है. Apple का दावा है कि बाहरी स्क्रीन पर वीडियो देखने पर 44 घंटे और अंदर की बड़ी स्क्रीन पर 31 घंटे तक बैकअप मिल सकता है. दोनों स्क्रीन के इस्तेमाल को मिलाकर कंपनी 24 घंटे तक का इस्तेमाल बताती है.
Duo को 60W चार्जर से करीब 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. Galaxy Z Fold 8 में 4,800mAh की बैटरी है. यह 45W फास्ट चार्जिंग और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
कैमरा में क्या फर्क है?
iPhone Duo में दो 48MP कैमरे दिए गए हैं. इसमें मेन कैमरा और अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल हैं. मेन कैमरा 2x तक का ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम भी देता है. Apple ने फोल्डेबल डिजाइन को ध्यान में रखते हुए Duo Preview, Smart Take और Dual Capture जैसे फीचर भी दिए हैं. फोन 4K Dolby Vision में 120fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है.
Galaxy Z Fold 8 में 50MP वाइड और अल्ट्रा-वाइड कैमरे हैं. इसमें 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम, 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, Nightography और Dual Recording जैसे फीचर मिलते हैं.ध्यान रखें कि 200MP कैमरा और 10MP टेलीफोटो कैमरा Galaxy Z Fold 8 Ultra में मिलता है, सामान्य Fold 8 में नहीं.
भारत में कीमत कितनी है?
कीमत के मामले में दोनों फोन के बीच बड़ा अंतर है. iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत 2,99,900 रुपये है. वहीं Galaxy Z Fold 8 की कीमत 1,79,999 रुपये से शुरू होती है.यानी iPhone Duo Samsung के Fold 8 से करीब 1.20 लाख रुपये महंगा है. दोनों का डिजाइन और इस्तेमाल का तरीका काफी मिलता-जुलता है, लेकिन Apple ने अपने पहले फोल्डेबल फोन को काफी प्रीमियम कीमत पर मार्केट में उतारा है.
यह भी पढ़ें- iPhone 18 Pro और Duo में Siri AI का नया अंदाज, आईफोन को बना देंगे और स्मार्ट
iPhone Duo: देर से आया पर छा गया एपल का पहला फोल्डिंग फोन, क्या खत्म होने वाला है सैमसंग का दबदबा?

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More