Sep 07, 2026 10:16 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • Ashutosh Fibre IPO Listing: इस एसएमई सेगमेंट के आईपीओ पर दांव लगाने वाले निवेशक पहले दिन ही मालामाल हो गए है
  • आईपीओ 140 रुपये पर लिस्ट हुआ है
Ashutosh Fibre IPO listing

Ashutosh Fibre IPO की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है।

Ashutosh Fibre IPO Listing: आशुतोष फाइबर आईपीओ की धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। एनएसई में आईपीओ 52 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 140 रुपये पर लिस्ट हुआ है। कंपनी के आईपीओ का प्राइस बैंड 92 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया था। ग्रे मार्केट में कंपनी के आईपीओ की स्थिति मजबूत थी। इससे मजबूत लिस्टिंग के संकेत लगातार मिल रहे थे। बता दें, 3 दिन के सब्सक्रिप्शन के दौरान आईपीओ को करीब 150 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

ग्रे मार्केट में आईपीओ 56 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। जोकि 60 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखाता है।

1200 शेयरों का एक लॉट बनाया था

कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया था। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2400 शेयरों पर एक साथ दांव लगाना था। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 220800 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ा था।

144 गुना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ

3 दिन के ओपनिंग के दौरान आईपीओ को 144 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को कुल 99 गुना बोलियां मिली थी। वहीं, क्यूआईबी में 143 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 200 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया गया। बता दें, आईपीओ 31 अगस्त से 2 सितंबर तक खुला था।

एंकर निवेशकों ने भी लगाया है दांव

यह आईपीओ एंक निवेशकों के लिए 28 अगस्त को ही ओपन हो गया था। एंकर इनवेस्टर्स से कंपनी ने 16.04 करोड़ रुपये जुटाए थे। बता दें, एंकर निवेशकों को जारी 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड महज 50 दिन का ही है। वहीं, बाकि 50 प्रतिशत शेयरों का लॉक इन पीरियड 90 दिन का है।

कितना था आईपीओ का साइज

इस आईपीओ का साइज 56.35 करोड़ रुपये था। आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 61 लाख फ्रेश शेयर जारी किए हैं। आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित था। बता दें, कंपनी के मौजूदा निवेशकों ने एक भी शेयर आईपीओ में नहीं बेचा है।

क्या करती है कंपनी

इस कंपनी की स्थापना 1985 में हुई थी। कंपनी टेक्निकल टेक्साइटल्स प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग करती है। कंपनी बिजनेस टू बिजनेस मॉडल पर काम करती है।

आईपीओ से जुटाए पैसों का क्या होगा?

नए इक्विपमेंट और मशीनरी खरीदने में कंपनी कुल 25.51 करोड़ रुपये का उपयोग करेगी। मौजूदा कर्ज को पूरा या आंशिक चुकाने के लिए 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जनरल कॉरपोरेट कार्यों में 2.06 करोड़ रुपये और इश्यू में हुए 8.78 करोड़ रुपये के खर्च का भुगतान इसी से होगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें

See Less