एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गोल्ड मेडल के दावेदार कितने खिलाड़ी हैं? ऐसे खिलाड़ियों की संख्या वैसे तो ज्यादा है मगर हमने उनमें से 10 चुनिंदा नाम सेलेक्ट किए हैं.

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा |  Updated on: Sep 17, 2026 12:48 PM IST

Share

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन एक बार फिर से जापान में हो रहा है, जहां भारत के 496 खिलाड़ियों का दल उतर रहा है. वैसे तो भारत क्रिकेट, कबड्डी जैसे कई टीम इवेंट में भी गोल्ड मेडल जीतने का दावेदार है. लेकिन हम यहां बात सिर्फ उन खिलाड़ियों की कर रहे हैं, जो इंडिविजुअल स्पोर्ट्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसमें भी कई सारे ऐसे खिलाड़ी जो गोल्ड मेडल जीत सकते हैं. लेकिन हमने उन 10 को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनका अपने इंडिवुजुअल खेल में सोने का पदक पक्का होता दिख सकता है. (Photo: PTI)

1 / 7

मीराबाई चानू की नजर कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाने के बाद अब एशियन गेम्स 2026 में चैंपियन बनने की है. इसके लिए उन्होंने अपने घर का त्याग कर जीतोड़ मेहनत की है. यही वजह है कि महिला वेटलिफ्टिंग में वो गोल्ड मेडल जीतने की बड़ी दावेदार हैं. (Photo: PTI)

2 / 7

शूटिंग में मनु भाकर का निशाना ठिकाने पर लगने की उम्मीद पूरे देश को रहेगी. ऐसा हुआ तो एक गोल्ड मेडल तो उनकी बंदूक से भी पक्का है. मनु भाकर के अलावा एशा सिंह भी महिला निशानेबाजी में भारत की गोल्डन उम्मीद होंगी. (Photo: PTI)

3 / 7

दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट और पूर्व वर्ल्ड चैंपियन रही पीवी सिंधु बैडमिंटन में भारत की सुपरस्टार हैं और विमेंस सिंगल्स में गोल्ड मेडल जीतने की बड़ी दावेदार भी. इनके अलावा मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन अगर गोल्ड पर स्मैश लगाते दिखें तो हैरानी नहीं होगी. (Photo: PTI)

4 / 7

एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा की गैरहाजिरी में भारत को गोल्ड दिलाएगा कौन? ऐसे में अविनाश साबले देश के लिए बड़ी उम्मीद हो सकते हैं. 3000 स्टीपलचेज में वो पहले भी ये कमाल एशियन गेम्स में कर चुके हैं. (Photo: PTI)

5 / 7

बात गोल्ड मेडल की दावेदारी की हो और  रेसलिंग की बात ना हो ऐसा कैसे हो सकता है? भारत के दो रेसलर अमन सेहरावत और सुजीत कलकल रेसलिंग के मेंस इवेंट में गोल्ड की बड़ी उम्मीद होंगे.(Photo: PTI)

6 / 7

आर्चरी यानी तीरंदाजी में धीरज बोमावेदरा और ज्योति सुरेखा भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के दावेदार होंगें. धीरज ने हाल ही में आर्चरी वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल भी जीता है. (Photo: PTI)

7 / 7

Follow Us