Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में 17 साल की कुमकुम मोहोद (Kumkum Mohod) ने आर्चरी में भारत के लिए 17वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने महिला रिकर्व सिंगल के फाइनल में दक्षिण कोरिया की येजिन ओह को रोमांचक मुकाबले में हराया। ये मैच शूट ऑफ तक गया, जहां कुमकुम ने बाजी मार ली।
एशियाई खेल 2026 में भारत की 18 वर्षीय युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर दिया है। बेहद थ्रिलर फाइनल मुकाबले में 5-5 की बराबरी के बाद कुमकुम ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया की ओ येजिन को हराकर भारत को रिकर्व… pic.twitter.com/0DMr2XYlKV
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 3, 2026
पहले सेट में पिछड़ गई थीं कुमकुम
फाइनल की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। कुमकुम पहला सेट 27-29 से हार गईं। दूसरे सेट में दोनों खिलाड़ियों ने 29-29 का स्कोर किया। इसके बाद भी कुमकुम कुल स्कोर में 1-3 से पीछे चल रही थीं।
तीसरे सेट में शानदार वापसी
तीसरे सेट में कुमकुम ने तीन परफेक्ट-10 लगाकर 30 अंक बनाए। येजिन ओह 29 अंक ही बना सकीं। इससे मुकाबला 3-3 की बराबरी पर आ गया और कुमकुम ने मैच में वापसी कर ली।
पांचवें सेट में किया कमाल
चौथे सेट में कुमकुम मोहोद 27-28 से हार गईं, लेकिन मुकाबला अभी बाकी था। पांचवें सेट में उन्होंने परफेक्ट 30 का स्कोर किया और सेट जीतकर मैच को 5-5 की बराबरी पर ला दिया।
शूट ऑफ में जीता गोल्ड
5-5 की बराबरी के बाद गोल्ड मेडल के लिए शूट-ऑफ हुआ। दक्षिण कोरिया की येजिन ओह ने 8 का स्कोर किया। कुमकुम को इससे बेहतर निशाना लगाना था और उन्होंने गोल्ड अपने नाम कर लिया। शूट ऑफ में मिडिल पॉइंट के ज्यादा करीब निशाना लगाने वाला खिलाड़ी विजेता बनता है।
2026 एशियन गेम्स में 3 मेडल
कुमकुम मोहोद ने इस एशियन गेम्स में अब तक 3 मेडल जीते हैं। उनके नाम 2 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल है। अब उन्होंने रिकर्व सिंगल का गोल्ड अपने नाम किया।
ये खबर भी पढ़ें: 23 साल की प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्फ का गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला
आर्चरी में भारत का दबदबा
2026 एशियन गेम्स की तीरंदाजी में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस खेल में दक्षिण कोरिया का लंबे समय से दबदबा रहा है, लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने भी कई बड़े मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
भारत के खाते में 77 मेडल
एशियन गेम्स 2026 में भारत अब तक 17 गोल्ड समेत कुल 77 मेडल जीत चुका है। मेडल टैली में भारत पांचवें नंबर पर है। उज्बेकिस्तान 20 गोल्ड के साथ भारत से आगे है।
लेखक
![]()