Live Updates
Updated: Fri, 2 Oct 2026 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
एशियन गेम्स 2026 (फोटो- सोशल मीडिया/X)
Share
Asian Games 2026:2 अक्टूबर को बॉक्सिंग, तीरंदाजी, हॉकी समेत कई अन्य स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेगें. इन मुकाबलों में भारतीय दल के पास पदक जीतने के भी कई मौके होंगे. लाइव अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
विज्ञापन
Asian Games 2026 Day 13 Live Updates: पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में सिल्वर
भारत ने पुरुष रिकर्व टीम स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. फाइनल के निर्णायक चरण में दक्षिण कोरिया ने लगातार दो सेट जीतकर 5-1 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. भारत की ओर से धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप भोगे और नीरज चौहान ने रजत पदक हासिल किया.
Asian Games 2026 Day 13 Live Updates: इन खेलों में मेडल आने की उम्मीद
दोपहर 12:00 बजे से: सेपकटकराव - पुरुष क्वाड्रेंट सेमीफाइनल में भारत बनाम TBD.
दोपहर 2:15 बजे से: बॉक्सिंग - महिला 65 किग्रा फाइनल में परवीन बनाम चीनी ताइपे की चेन निएन-चिन.
दोपहर 2:45 बजे से: बॉक्सिंग - पुरुष 80 किग्रा फाइनल में अंकुश बनाम किम मिनसोंग.
दोपहर 3:30 बजे से: हॉकी - महिला फाइनल में भारत बनाम चीन.
Asian Games 2026 Day 13 Live Updates: महिला 75 किग्रा वर्ग में मिला गोल्ड
लवलीना बोरगोहेन ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 75 किग्रा वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. फाइनल मुकाबले में भारतीय बॉक्सर ने चीन की बाओ जियी को 5-0 से मात दी. इस जीत के साथ लवलीना एशियन गेम्स में बॉक्सिंग का गोल्ड मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला मुक्केबाज बन गई हैं.
Asian Games 2026 Day 13 Live Updates: सुजीत ने 65 किग्रा सेमीफाइनल में बनाई जगह
भारत के सुजीत कलकल ने पुरुष फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने क्वार्टर फाइनल में ईरान के अब्बास को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 10-0 से हराया. सुजीत ने दूसरे पीरियड के महज 30 सेकंड में मुकाबला खत्म कर शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने दूसरे पीरियड में दो और अंक हासिल कर मुकाबला पूरी तरह अपने नाम कर लिया.
Asian Games 2026 Day 13 Live Updates: तीरंदाजी में भारत ने जीता सिल्वर
भारत ने तीरंदाजी में गोल्ड के बाद अब सिल्वर मेडल भी अपने नाम कर लिया है. रिकर्व मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में कुमकुम मोहोड और धीरज बोम्मादेवरा की भारतीय जोड़ी को चीन की जोड़ी के खिलाफ 3-5 से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ भारत को रजत पदक मिला. एशियन गेम्स की मिक्स्ड रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत का यह पहला पदक है.
विज्ञापन
विज्ञापन
Tags
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूर पढ़ें
1
2
3
4
5
