-
Hindi News
-
खेल
-
अन्य खेल
- Asian Games 2026 Live: ट्रैप शूटिंग में नीरू ने जीता गोल्ड मेडल, वर्ल्ड चैंपियन को हराकर फाइनल में पहुंचे अंकुश
Live Now
Updated : Sep 29, 2026 02:13 pm IST
आईची नागोया में जारी एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत का अभियान शुरू हो चुका है। नीरू, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर ने ट्रैप महिला टीम इवेंट में सिल्वर दिलाया। वहीं नीरू ने इंडिविजुअल ट्रैप महिला इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर का दिन भारत के लिए शानदार रहा। आईची नागोया में जारी एशियन गेम्स के 10वें दिन भारत की शुरुआत काफी अच्छी रही है। नीरू, आशीमा अहलावत और मनीषा कीर ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इसके बाद व्यक्तिगत ट्रैप शूटिंग के फाइनल में नीरू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए गोल्ड मेडल भी अपने नाम किया। भारत इस एशियन गेम्स में अब तक 5 गोल्ड मेडल समेत 47 पदक जीत चुका है।
अब भारत को पुरुषों की ट्रैप टीम से बड़ी उम्मीदें हैं, जो फिलहाल दूसरे स्थान पर बनी हुई है। इससे पहले तीरंदाजी में भी भारत ने जीत के साथ दिन की शुरुआत की थी। बीते दिन (सोमवार) तक भारत के कुल 45 मेडल हो चुके थे और आज भारतीय खिलाड़ियों की नजर इस आंकड़े को 50 के पार पहुंचाने पर होगी। आज बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और शूटिंग से कई पदक आने की उम्मीद है। 10वें दिन भारतीय एथलीट कुल 13 अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।
एशियन गेम्स 2026 में 29 सितंबर को भारत का शेड्यूल
आर्चरी
- मेन्स रिकर्व व्यक्तिगत, एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मादेवरा और नीरज चौहान, सुबह 5:30 बजे।
- वूमेन्स रिकर्व व्यक्तिगत: कीर्ति और कुमकुम मोहोद, सुबह 9:45 बजे।
बॉक्सिंग
- वूमेन्स 65 किग्रा सेमीफाइनल: परवीन बनाम ली शू (चीन), सुबह 10:15 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 80 किग्रा सेमीफाइनल: अंकुश पांघाल बनाम फजलिद्दीन एरकिनबोएव (उज्बेकिस्तान), सुबह 11 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 90 किग्रा सेमीफाइनल: नरेंद्र बनाम आइबेक ओरलबे (कजाकिस्तान), सुबह 11:30 बजे। (मेडल इवेंट)
कैनो स्लैलम
- मेन्स कयाक सिंगल हीट्स: हितेश केवट और प्रद्युम्न सिंह राठौड़, सुबह 7 बजे से।
- वूमेन्स कैनो सिंगल हीट्स: पल्लवी जगताप और रीना सेन, सुबह 7 बजे से।
- वूमेन्स कयाक सिंगल हीट्स: शिखा चौहान, सुबह 7 बजे से।
कुराश
- मेन्स 66 किग्रा, राउंड ऑफ 16: विपिन कुमार, सुबह 6:24 बजे (अगर जीतते रहे तो क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और मेडल राउंड में आगे बढ़ेंगे)।
सेलिंग
- मेन्स डिंगी, क्वालिफिकेशन सीरीज रेस 3: विष्णु सरवनन, सुबह 10 बजे।
शूटिंग
- मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल: शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल, तीसरा दिन: नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 6:30 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत, सुबह 10:30 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल (अगर क्वालिफाई किया): शपथ भारद्वाज, कायन चेनाई और अहवर रिजवी, दोपहर 12 बजे। (मेडल इवेंट)
स्क्वैश
- वूमेन्स टीम, ग्रुप गेम: भारत बनाम ईरान, सुबह 6:30 बजे।
सर्फिंग
- मेन्स शॉर्टबोर्ड क्वार्टरफाइनल: किशोर कुमार अंबारासु बनाम टोबी एस्पेजोन (फिलीपींस), सुबह 4:54 बजे।
टेनिस
- मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम गुनावन ट्रिस्मुवंतारा (इंडोनेशिया), सुबह 6:30 बजे।
- मेन्स सिंगल्स, दूसरा राउंड: सुमित नागल बनाम होंग सियोंग-चान (साउथ कोरिया), सुबह 09:00 बजे से।
- मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: युकी भांबरी/दक्षिणेश्वर सुरेश बनाम डेनिस येवसेयेव/बेइबित झुकायेव (कजाकिस्तान), सुबह 09:00 बजे से
- मेन्स डबल्स, दूसरा राउंड: अनिरुद्ध चंद्रशेखर/एन श्रीराम बालाजी बनाम अभिषेक बास्तोला/प्रदीप खड़का (नेपाल), सुबह 09:00 बजे से
- मिक्स्ड डबल्स, पहला राउंड: अंकिता रैना/एन श्रीराम बालाजी बनाम यूडिस चोंग/कायरन थॉम्पसन (हांगकांग), दोपहर 12:00 बजे से
ट्रैक साइक्लिंग
- वूमेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: सेलेस्टिना, सरिता कुमारी, कीर्ति रंगास्वामी चिक्का और त्रियाशा पॉल, सुबह 6:30 बजे से।
- मेन्स टीम स्प्रिंट, क्वालिफिकेशन, हीट और मेडल रेस: रोजित सिंह, डेविड बेकहम, रोनाल्डो सिंह और जेमश सिंह, सुबह 6:48 बजे से।
- वूमेन्स टीम परस्यूट: हर्षिता जाखड़, पूजा डानोले, मीनाक्षी और स्वोस्ती सिंह, सुबह 7:12 बजे से।
वॉलीबॉल
- मेन्स पूल C: भारत बनाम कतर, दोपहर 12:30 बजे।
एथलेटिक्स
- मेन्ल पोल वॉल्ट फाइनल: देव कुमार मीणा और कुलदीप कुमार, दोपहर 2:50 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स हाई जंप फाइनल: पूजा और सुप्रिया बसवराजू, दोपहर 3:35 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स हैमर थ्रो फाइनल: अनुष्का यादव और तान्या चौधरी, शाम 4:05 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: गौतमी जयरामन और पूजा, शाम 4:20 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 800 मीटर दौड़ का फाइनल: मोहम्मद अफसल, शाम 4:35 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 5000 मीटर दौड़ का फाइनल: गुलवीर सिंह और अविनाश साबले, शाम 4:45 बजे। (मेडल इवेंट)
- मिक्स्ड 4x100 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:18 बजे। (मेडल इवेंट)
- वूमेन्स 4x400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:35 बजे। (मेडल इवेंट)
- मेन्स 4x400 मीटर रिले फाइनल: भारत, शाम 5:47 बजे। (मेडल इवेंट)
Live updates :Asian Games 29 September Live Blog
Auto Refresh
Refresh
-
2:13 PM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
टेनिस में भारतीय जोड़ी को मिली जीत
टेनिस से भारत के लिए अच्छी खबर आई है। पुरुषों के डबल्स स्पर्धा में अनिरुद्ध चंद्रशेखर और एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। पहले दौर में 'बाय' मिलने के बाद, भारतीय जोड़ी ने दूसरे दौर में नेपाल के अभिषेक बास्तोला और प्रदीप खड़का को एकतरफा मुकाबले में 6-2, 6-1 से आसानी से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वे क्वार्टर फाइनल में पहुँच गए हैं।
-
12:29 PM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
शपथ भारद्वाज फाइनल मुकाबले से हुए बाहर
पुरुषों के ट्रैप फाइनल से भारत के लिए निराशाजनक खबर आई है। शपथ भारद्वाज फाइनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं। फाइनल में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और वह शुरुआती 10 में से केवल 7 निशाने ही सही लगा सके, जिसके चलते वह सबसे निचले स्थान पर रहकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
-
12:29 PM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
नरेंद्र कुमार ने जीता ब्रॉन्ज
90 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के नरेंद्र को कजाकिस्तान के आइबेक ओरलबे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से ही संतोष करना पड़ेगा। मैच के आखिरी राउंड में नरेंद्र ने आक्रामक रुख अपनाते हुए काफी पंच लगाए, जिसके जवाब में ओरलबे अपना बचाव करते नजर आए। मुकाबले के दौरान कुछ जोरदार मुक्के लगने के बाद रेफर ने नरेंद्र को स्टैंडिंग काउंट भी दिया, जिसके बाद खेल दोबारा शुरू हुआ। अंत में जजों के सर्वसम्मति से लिए गए फैसले के आधार पर ओरलबे ने फाइनल में जगह बना ली, जबकि नरेंद्र को ब्रॉन्ज के साथ संतोष करना पड़ा।
-
11:37 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
अंकुश ने वर्ल्ड चैंपियन फजलिद्दीन को हराया
भारतीय मुक्केबाज अंकुश ने वर्ल्ड चैंपियन फजलिद्दीन को 4-1 से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। फाइनल राउंड में मुकाबला बेहद कड़ा था और दोनों बॉक्सर एक-दूसरे पर तेज कॉम्बिनेशन पंच बरसा रहे थे। इस दौरान अंकुश ने एक जबरदस्त राइट हुक जड़ा। मैच के अंत तक दोनों ही मुक्केबाज काफी थके हुए नज़र आए।
अंकुश ने तीसरा राउंड 5-0 से और पूरा मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया। दुनिया के बेहतरीन बॉक्सर्स में से एक के खिलाफ यह उनकी ऐतिहासिक जीत है। 2018 में अमित पंघाल के बाद यह पहला मौका है जब कोई भारतीय पुरुष बॉक्सर एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पहुंचा है।
-
11:16 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
नीरू ने जीता गोल्ड मेडल
नीरू ने जीता गोल्ड मेडल! उन्होंने एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए पांचवां गोल्ड अपने नाम किया। नीरू क्वालिफिकेशन राउंड से लेकर फाइनल तक लगातार शीर्ष पर रहीं।
बारिश के बावजूद फाइनल मुकाबले में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। पूरी स्पर्धा के दौरान वह केवल दो बार ही निशाना चूकीं। एक बार दूसरी सीरीज में और एक बार मैच के आखिरी चरण में, जब वह पहले ही अपनी जीत लगभग पक्की कर चुकी थीं।
-
11:00 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
ट्रैप शूटिंग में नीरू की नजरें गोल्ड मेडल पर
महिलाओं के इंडिविजुअल ट्रैप फाइनल में नीरू तीसरे दौर के बाद गोल्ड मेडल की रेस में सबसे आगे चल रही हैं। उन्होंने पहले दौर में सभी निशाने सही लगाए, जबकि दूसरे दौर में उनसे केवल एक शॉट मिस हुआ। इसके बाद, तीसरे दौर में उन्होंने फिर से शानदार वापसी करते हुए सभी पाँचों टारगेट पर सटीक निशाना लगाया।
-
10:38 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
प्रवीण ने दोनों राउंड में मारी बाजी
पहले राउंड में ली ने आक्रामक रुख अपनाया, जबकि भारत की परवीन ने सही मौके का इंतजार करते हुए बेहतरीन काउंटर पंच लगाए। परवीन ने इस राउंड में ज्यादा बढ़त बनाई और चार जजों द्वारा 10-10 अंक दिए जाने के साथ पहला राउंड 4-1 से अपने नाम किया।
दूसरे राउंड में चीनी मुक्केबाज ली शू ने वापसी की कोशिश की और कुछ अच्छे पंच जड़े, लेकिन जवाबी हमले में परवीन ने भी शानदार मुक्के बरसाए। मुकाबला बेहद कड़ा और नजदीकी था, लेकिन परवीन ने दूसरा राउंड भी 5-0 से जीत लिया। लगातार दोनों राउंड जीतकर भारतीय मुक्केबाज अब फाइनल में जगह बनाने की मजबूत दावेदार बन गई हैं।
-
10:27 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
कुमकुम पहुंचे तीरंदाजी के क्वार्टर फाइनल में
तीरंदाजी की रिकर्व महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के 1/8 एलिमिनेशन राउंड में भारत की कुमकुम अनिल मोहोद ने बांग्लादेश की साइमा सलाह उद्दीन को 6-0 से करारी शिकस्त दी। वहीं इसी दौर के एक अन्य कड़े मुकाबले में भारत की कीर्ति, रिपब्लिक ऑफ कोरिया की चेयॉन्ग कांग से 3-5 से पीछे चल रही हैं।
-
10:14 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
डीके सुरेश ने जीता पहला सेट
दक्षिणेश्वर सुरेश ने इंडोनेशिया के गुनावन ट्रिस्मुवनातरा के खिलाफ पहले सेट में 7-5 से शानदार जीत दर्ज की। यह मुकाबला काफी कड़ा रहा, लेकिन इस जीत से निश्चित रूप से सुरेश का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
-
8:33 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
बांग्लादेश-मलेशिया का मैच भी हुआ रद्द
एशियन गेम्स 2026 में मेंस क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया है। बेहतर रैंकिंग के आधार पर बांग्लादेश की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। अब वहां उनका सामना पाकिस्तान से होगा।
-
8:18 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
मेंस टीम ट्रैप शूटिंग के मेडल रेस में
पुरुषों की ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल से ताजा अपडेट सामने आया है। फिलहाल अनवर रिजवी क्वालीफाई करने की रेस में बने हुए हैं। भारतीय शूटर्स में से केवल शपथ भारद्वाज ही ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक इस इवेंट का पांचवां राउंड शुरू नहीं किया है। अगर भारतीय खिलाड़ियों का यही शानदार प्रदर्शन जारी रहा, तो भारत का टीम सिल्वर मेडल जीतना लगभग तय माना जा रहा है।
-
8:17 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
स्क्वैश में भारत पहुंचा क्वार्टर फाइनल में
जोशना चिनप्पा ने नजमेह बौशेहरीज़ादेह को 3-0 (11-1, 11-3, 11-9) से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय टीम ने ईरान के खिलाफ 3-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। अपने तीनों ग्रुप मैच जीतकर भारत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
-
7:46 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
ट्रैप शूटिंग में नीरू ने फाइनल के लिए किया क्वालीफाई
ट्रैप शूटिंग में नीरू ने व्यक्तिगत क्वालीफाइंग दौर में भी कतर की रे बासिल के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। अब वह कुछ ही घंटों में व्यक्तिगत फाइनल मुकाबले में प्रतिस्पर्धा करेंगी। वहां वो गोल्ड मेडल जीतना चाहेंगी।
-
7:41 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
ट्रैप में महिला टीम ने जीता सिल्वर
भारत को जल्द ही सिल्वर मेडल मिलने की उम्मीद है और अब बस आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। तीसरे दिन महिलाओं की ट्रैप व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में भारत की नीरू, मनीषा कीर और आशीमा अहलावत ने हिस्सा लिया। भारतीय टीम ने कुल 323 का स्कोर बनाया, जिसमें नीरू ने 118, आशीमा अहलावत ने 106 और मनीषा कीर ने 104 अंक हासिल किए।
-
7:40 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
भारत स्क्वैश में 2-0 से आगे
अनाहत सिंह की शानदार जीत के साथ भारत ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया है। तन्वी खन्ना को वॉकओवर मिलने के बाद अनाहत ने ईरान की फरिश्तेह एघतेदारी को 3-0 से आसानी से हरा दिया। उन्होंने तीसरे गेम में 11-7 से जीत दर्ज की, जिससे भारत शुरुआती दोनों मैच जीतकर आगे बढ़ गया। अब कोर्ट पर जोशना चिनप्पा की बारी है।
-
7:34 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
ट्रैप शूटिंग में भारत के पास मेडल जीतने का मौका
मेंस और वुमेंस के व्यक्तिगत ट्रैप इवेंट के क्वालिफिकेशन दौर का आखिरी चरण जारी है। फाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों का फैसला होने से पहले, सभी शूटर्स को 125 में से अपने अंतिम 25 शॉट लगाने हैं।
महिला वर्ग में भारत की नीरू 95/100 के स्कोर के साथ सबसे आगे हैं, जबकि आशीमा अहलावत और मनीषा कीर दोनों का स्कोर 84/100 है।
पुरुष वर्ग में शपथ भारद्वाज 95/100 के स्कोर के साथ भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। उनके बाद कायन चेनाई (91/100) और अहवर रिजवी (87/100) का नंबर आता है।
दोनों ही इवेंट्स में टीम मेडल का फैसला क्वालिफिकेशन दौर में हर देश के तीनों शूटर्स के कुल स्कोर को मिलाकर किया जाएगा।
-
7:16 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
कुराश में विपिन हुए बाहर
भारतीय खिलाड़ी विपिन कुमार पुरुषों के 66 किग्रा कुराश मुकाबले से बाहर हो गए हैं। राउंड ऑफ 16 मैच में दक्षिण कोरिया के यूं ह्योनसू ने विपिन को 3-0 से हरा दिया। मुकाबले में यूं ने चाला थ्रो दांव से दो अंक हासिल किए, वहीं मैच रिकॉर्ड के अनुसार विपिन ने भी एक थ्रो लगाया था।
-
7:03 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
आर्चरी में नीरज चौहान क्वार्टर फाइनल में
भारतीय तीरंदाज नीरज चौहान ने पुरुषों की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के 1/8 एलिमिनेशन मुकाबले में दक्षिण कोरिया के किम जे-डोक को 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। एक समय 3-4 से पीछे चल रहे नीरज ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल की। अब उनका क्वार्टर फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
-
7:02 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
तीसरा क्वार्टर फाइनल भी हुआ रद्द
नेपाल और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला तीसरा क्वार्टेर फाइनल मैच भी बारिश की वजह से रद्द हो गया है। ऐसे में बेहतर रैंकिंग के आधार पर श्रीलंका की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
-
6:30 AM (IST) Sep 29, 2026
Posted by Hitesh Jha
क़ुराश में विपिन कुमार से मेडल की उम्मीद
पिंकी बलहारा ने कल भारत के लिए कुराश में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अगर आज विपिन कुमार भी कोई पदक जीतने में कामयाब हो जाते हैं, तो एशियन गेम्स के इतिहास में भारत कुराश खेल में अपने सबसे बेहतरीन प्रदर्शन की बराबरी कर लेगा। आज विपिन का मुकाबला दक्षिण कोरिया के ह्योनसू यून से होगा।