• 29 Sep 2026 12:04 PM (IST)

    Asian Games 2026 LIVE: बॉक्सर नरेंदर ने जीता ब्रॉन्ज

    एशियन गेम्स 2026 में बॉक्सिंग के मेंस 90KG कैटेगरी में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. भारत को ये ब्रॉन्ज नरेंदर बरवाल ने जीता. उन्होंने सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते उन्हें ब्रॉन्ज मिला.

  • 29 Sep 2026 11:29 AM (IST)

    Asian Games 2026 LIVE: बॉक्सर अंकुश भी खेलेंगे गोल्ड मेडल मैच

    भारत के बॉक्सर अंकुश पंघाल ने पुरुषों के 80 kg कैटेगरी के फाइनल में जगह बना ली है. मतलब वो अब गोल्ड मेडल मैच में उतरेंगे.

  • 29 Sep 2026 11:11 AM (IST)

    Asian Games 2026 LIVE: नीरू ढांडा ने जीता गोल्ड

    भारत की निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिलाओं की ट्रैप शूटिंग के इंडिविजुअल इवेंट में गोल्ड जीता है. ये भारत की झोली में गिरा 5वां गोल्ड है. इससे पहले नीरू ने इसी इवेंट में महिला टीम का सिल्वर मेडल जीता था.

  • 29 Sep 2026 10:39 AM (IST)

    Asian Games 2026 LIVE: गोल्ड मेडल के लिए लडेंगी परवीन

    भारत की परवीन हुड्डा ने सेमीफाइनल में चीन की मुक्केबाज को पीटकर फाइनल में जगह बना ली है. मतलब वो अब बॉक्सिंग रिंग में गोल्ड मेडल मैच खेलती दिखेंगी. परवीन ने ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट रही चीन की मुक्केबाज को महिलाओं के 65 KG कैटेगरी में 5-0 से हराया.

  • 29 Sep 2026 08:24 AM (IST)

    Asian Games 2026 LIVE: टैप शूटिंग के फाइनल में नीरू

    नीरू ने मनीषा और आसिमा के साथ मिलकर विमेंस ट्रैप टीम का सिल्वर मेडल तो भारत की झोली में डाला ही. इसके अलावा उन्होंने ट्रैप शूटिंग के इंडिविजुअल इवेंट के फाइनल में भी जगह बनाई. उनका फाइनल भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 10 बजे होगा.

  • 29 Sep 2026 08:18 AM (IST)

    Asian Games 2026 LIVE: विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    एशियन गेम्स 2026 में शूटिंग में भारत को एक और सिल्वर मेडल हाथ लगा है. इस बार भारत के लिए सिल्वर पर निशाना विमेंस ट्रैप टीम ने लगाया है. नीरू, मनीषा और आसिमा की तिकड़ी ने 328 के स्कोर के साथ सिल्वर पर कब्जा किया. इस इवेंट का गोल्ड मेडल चीन की विमेंस टीम के नाम रहा, जिन्होंने 346 स्कोर किया.

  • 29 Sep 2026 06:40 AM (IST)

    Asian Games 2026 LIVE: भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल

    एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में टीम इंडिया को श्रीलंका के साथ सेमीफाइनल खेलना है. ये मुकाबला 1 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस सेमीफाइनल की लाइनअप, श्रीलंका और नेपाल के बीच तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश में धुलने के चलते तय हुआ.

  • 29 Sep 2026 06:34 AM (IST)

    Asian Games 2026 LIVE: भारतीय बॉक्सर्स के लिए बड़ा दिन

    एशियन गेम्स 2026 का 10वां दिन भारतीय बॉक्सर्स के लिहाज से बड़ा है. भारत के 6 बॉक्सर मेडल पहले ही पक्का कर चुके हैं और अब 10वें दिन सेमीफाइनल मुकाबला खेलने वाले हैं, जिसे जीतकर वो अपने उस पक्के किए मेडल का रंग बदलना चाहेंगे.

  • 29 Sep 2026 06:32 AM (IST)

    Asian Games 2026 LIVE: एक्शन में भारतीय तीरंदाज

    तीरंदाजी के मेंस सिंगल्स रिकर्व इवेंट में भारत के नीरज ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. उन्होंने 3 बार के ओलंपिक टीम गोल्ड मेडलिस्ट साउथ कोरिया के किम जे ड्योक को 6-4 से हराया. नीरज के अलावा धीरज बोमादेवरा भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुके हैं

India at Asian Games 2026 Live Updates: एशियन गेम्स में भारत का प्रदर्शन कुछ इतना खास नहीं रहा लेकिन 10वें दिन ज्यादा मेडल आने की वजह हैं. भारत ने अबतक 4 गोल्ड समेत कुल 45 मेडल जीत लिए हैं. और एशियन गेम्स के 10वें दिन टीम इंडिया के पास अपनी मेडल तालिका को और बेहतर करने का मौका है. 10वें दिन भारत को सबसे ज्यादा उम्मीदें बॉक्सर्स और ट्रैक एंड फील्ड से होंगी जो देश को गोल्ड मेडल जिता सकते हैं. इसके अलावा बॉक्सिंग, तीरंदाजी और शूटिंग में भी भारत कई पदक जीत सकता है.

Published On - Sep 29,2026 6:32 AM IST

Follow Us