India Pakistan handshake controversy: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी. मुकाबले से पहले सिर्फ मैदान पर होने वाली टक्कर ही नहीं, बल्कि मैच के बाद खिलाड़ियों के हाथ मिलाने को लेकर भी चर्चा तेज है.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026 Day 13: हॉकी फाइनल और बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल मुकाबले, यहां देखें भारत का पूरा शेड्यूल

श्रीलंका को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई. अब भारत का सामना शनिवार को निशिन में पाकिस्तान से होगा.

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला वैसे भी क्रिकेट प्रशंसकों के बीच खासा आकर्षण रखता है. इस बार मैच को लेकर एक और सवाल चर्चा में है कि क्या मुकाबले के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिलाएंगे?

हाथ मिलाने को लेकर क्यों हो रही है चर्चा?

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों में खिलाड़ियों के हाथ मिलाने को लेकर अलग रुख देखने को मिला है. एशिया कप और आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया है.

क्या हाथ मिलाना जरूरी है?

क्रिकेट के नियमों में मैच के बाद हाथ मिलाना जरूरी नहीं है.

  • लेकिन हाथ मिलाना खेल भावना और खेल शिष्टाचार का हिस्सा माना जाता है.
  • 2016 रियो ओलंपिक में मिस्र के जूडो खिलाड़ी इस्लाम एल शेहाबी ने इजराइल के ओर ससोन से हाथ मिलाने से इनकार किया था.
  • इसके बाद अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने उन्हें खेल भावना के नियमों का उल्लंघन करने पर फटकार लगाई.
  • हालांकि, उन पर कोई जुर्माना नहीं लगाया गया था.

ये भी पढ़ें: VIDEO VIRAL: इरफान पठान ने रवि किशन संग लगाए ठुमके

यूक्रेन-रूस विवाद में भी दिखा है ऐसा रुख

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूक्रेनी खिलाड़ियों ने कई मौकों पर रूसी और बेलारूसी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया.

  • इसके पीछे राजनीतिक और राष्ट्रीय कारण रहे हैं.
  • भारत-पाकिस्तान मैच में हैंडशेक का मुद्दा सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है.
  • दूसरे खेलों में भी खिलाड़ी ऐसे हालात में पारंपरिक अभिवादन से बचते रहे हैं.

एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का क्या रहा है रुख?

एशियन गेम्स 2026 में टेबल टेनिस और स्क्वैश में भी भारत-पाकिस्तान के मुकाबले हुए हैं.

  • इन मैचों के बाद खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया.
  • ऐसे में क्रिकेट फाइनल को लेकर हाथ मिलाने का मुद्दा चर्चा में है.
  • सवाल यह है कि क्या क्रिकेट खिलाड़ी भी मैच के बाद हाथ मिलाएंगे?
  • या क्रिकेट में पहले से चली आ रही नो हैंडशेक पॉलिसी ही जारी रहेगा?

फैसला किस स्तर पर होगा?

क्रिकेट टीम के हाथ मिलाने को लेकर फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के स्तर पर लिया जा सकता है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के नागोया पहुंचने के बाद इस विषय पर चर्चा होने की बात सामने आई है.

आईसीसी के चेयरमैन जय शाह के भी मुकाबला देखने के लिए पहुंचने की उम्मीद जताई गई है. हालांकि, खिलाड़ियों के हाथ मिलाने को लेकर अंतिम फैसला क्या होगा, यह मैच के समय ही स्पष्ट होगा.

ये भी पढ़ें: Asian Games: प्लेइंग XI में क्यों बदले संजू सैमसन और तिलक वर्मा के नाम?

FAQ

भारत-पाकिस्तान एशियन गेम्स 2026 फाइनल कब है? भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट फाइनल शनिवार को निशिन में खेला जाना है.

भारत एशियन गेम्स 2026 क्रिकेट फाइनल में कैसे पहुंचा? भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

क्या क्रिकेट में मैच के बाद हाथ मिलाना अनिवार्य है? नहीं. हाथ मिलाना क्रिकेट के नियमों के तहत अनिवार्य नहीं है, हालांकि यह खेल भावना और शिष्टाचार से जुड़ा पारंपरिक व्यवहार है.

क्या एशियन गेम्स में भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने दूसरे खेलों में हाथ मिलाया है? टेबल टेनिस और स्क्वैश सहित कुछ खेलों में दोनों देशों के खिलाड़ियों को पारंपरिक तरीके से अभिवादन करते देखा गया है.