Asian Games Day-3 Schedule: तीसरे दिन बरसेंगे गोल्ड मेडल? क्रिकेट, शूटिंग समेत इन खेलों में भारत को उम्मीद

एशियन गेम्स के तीसरे दिन कौन से भारतीय खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे?

Asian Games India Schedule 2026: जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 में भारत का अब तक का सफर ठीक-ठाक रहा है. देश के कई एथलीट अभी तक अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं, जिसमें कुछ को सफलता मिली है. शूटिंग और MMA में भारत की झोली में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल आए हैं. मगर अभी भी इंतजार है पहले गोल्ड मेडल का. ये इंतजार मंगलवार 22 सितंबर को खत्म हो सकता है, जब गेम्स के तीसरे दिन का एक्शन शुरू होगा. महिला क्रिकेट टीम में भारतीय टीम मंगलवार को पहला गोल्ड मेडल जीत सकती है. वहीं अन्य खेलों में भी तीसरे दिन मेडल मिल सकते हैं.

शुरुआती 2 दिनों के मुकाबलों के बाद भारत की झोली में कुल 6 मेडल अभी तक आए हैं. इसमें से 5 मेडल अकेले शूटिंग में आए हैं. मगर इनमें से 4 सिल्वर मेडल और 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले हैं. शूटिंग के अलावा इकलौता मेडल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका तारियाल को मिला, जिन्होंने ब्रॉन्ज जीता. तीसरे दिन ये महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल का इंतजार खत्म हो सकता है. वहीं स्कीट शूटिंग और मिक्स्ड एयर राइफल इवेंट में भी मेडल मिलने की उम्मीद है. इनके अलावा कराटे और वुशु में भी मेडल के मुकाबले हो सकते हैं.

22 सितंबर- तीसरे दिन भारत का शेड्यूल

समय (IST) खेल इवेंट / मुकाबला
5:30 AM ई-स्पोर्ट्स eFootball भारत vs उज्बेकिस्तान
5:30 AM सेपक टकरा पुरुष टीम रेगु भारत vs मलेशिया
5:30 AM सॉफ्ट टेनिस महिला सिंगल्स आध्या तिवारी vs थाईलैंड
5:45 AM घुड़सवारी Eventing Team Dressage
6:00 AM बैडमिंटन भारत vs जापान, महिला टीम क्वार्टरफाइनल
6:15 AM शूटिंग 10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन एलावेनिल वालारिवन/पार्थ माने
6:29 AM वुशु हंजाबम लांगलेंटोम्बी देवी, महिला नानक्वान फाइनल (मेडल इवेंट)
6:30 AM शूटिंग पुरुष स्कीट मायराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल
6:30 AM शूटिंग महिला स्कीट महेश्वरी चौहान, परिनाज धालीवाल, रैजा ढिल्लों
6:30 AM टेबल टेनिस भारत vs थाईलैंड, महिला टीम
7:00 AM सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स जय मीणा vs पाकिस्तान
7:15 AM कबड्डी पुरुष टीम भारत vs दक्षिण कोरिया
7:29 AM स्विमिंग पुरुष 1500m फ्रीस्टाइल आर्यन नेहरा
8:05 AM स्विमिंग पुरुष 4×100m मेडले रिले हीट
8:25 AM शूटिंग 10m एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर – मेडल इवेंट)
9:00 AM के बाद बॉक्सिंग महिला 51kg साक्षी vs फिलीपींस की आइरा विलागास
9:20 AM कराटे अलीशा vs इंडोनेशिया, महिला -55kg
9:30 AM सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स आर्यन ठाकुर vs मंगोलिया
10:30 AM 🏏 क्रिकेट भारत vs श्रीलंका, महिला फाइनल (गोल्ड मेडल मैच)
10:30 AM सॉफ्ट टेनिस महिला सिंगल्स आध्या तिवारी vs पाकिस्तान
11:30 AM बैडमिंटन पुरुष टीम क्वार्टरफाइनल भारत vs जापान
11:59 AM वुशु महिला नानदाओ फाइनल लांगलेंटोम्बी देवी
12:00 PM सॉफ्ट टेनिस पुरुष सिंगल्स आर्यन ठाकुर vs चीनी ताइपे
12:40 PM कराटे चेतन भट्ट, पुरुष -84kg फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर मेडल इवेंट)
12:50 PM कराटे अलीशा, महिला -55kg फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर मेडल इवेंट)
1:30 PM के बाद बॉक्सिंग पुरुष 55kg जादुमनी सिंह vs नेपाल
2:55 PM स्विमिंग पुरुष 4×100m मेडले रिले फाइनल* (क्वालिफिकेशन पर मेडल इवेंट)
3:30 PM 🏑 हॉकी पुरुष Pool A भारत vs श्रीलंका

इनके अलावा भी कुछ मुकाबले होंगे लेकिन उनमें से ज्यादातर क्वालिफिकेशन और एक से ज्यादा दिन तक चलने वाले मुकाबले हैं. जहां तक प्रसारण की बात है तो लगभग सभी मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स के टीवी चैनल पर और सोनी लिव की ऐप पर लाइव देखे जा सकते हैं.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button