बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज और हिमांशी खुराना का रिश्ता फिर चर्चा में है। हिमांशी के धर्म परिवर्तन के आरोपों पर आसिम ने पलटवार करते हुए स्क्रीनशॉट शेयर करने की बात कही।

Asim Riaz

Asim Riaz

  • Published: 24 Aug 2026, 10:47 AM IST
  • Last Updated: 24 Aug 2026, 10:47 AM IST

Asim Riaz: बिग बॉस 13 से चर्चा में आए आसिम रियाज और हिमांशी खुराना एक बार फिर अपने पुराने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हिमांशी ने हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कई बातें बताईं। उन्होंने दावा किया कि आसिम ने उनसे धर्म बदलने को कहा था। अब आसिम ने इन आरोपों को खारिज करते हुए सोशल मीडिया पर लंबा जवाब दिया है।

आसिम ने आरोपों को बताया गलत
आसिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि उन्होंने कभी हिमांशी से धर्म बदलने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि धर्म बहुत संवेदनशील मुद्दा है और इसे निजी रिश्ते के विवाद में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। आसिम ने हिमांशी पर आरोप लगाया कि वह लोगों का ध्यान खींचने के लिए धर्म जैसे निजी मुद्दे को सामने ला रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बारे में नफरत पैदा करने के लिए इस तरह की बातें करना सही नहीं है।

करियर और पैसों पर भी किया कमेंट
आसिम ने अपने करियर को लेकर भी हिमांशी की बातों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें कभी किसी की मदद की जरूरत नहीं पड़ी। उन्होंने पैसों को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि बैंक स्टेटमेंट से यह पता चल सकता है कि किसके पास कितना पैसा है, लेकिन पैसा किसी के चरित्र को तय नहीं करता। उनके मुताबिक, इंसान का चरित्र इस बात से पता चलता है कि वह ध्यान और व्यूज पाने के लिए किस हद तक जाता है।

मेंटल हेल्थ और पुराने रिश्ते पर भी सवाल

आसिम ने हिमांशी के उन बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी, जिनमें उन्होंने पुराने रिश्ते के दौरान अपनी मानसिक और शारीरिक परेशानियों का जिक्र किया था। हिमांशी ने थायरॉइड, एंग्जायटी, डिप्रेशन और दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बात की थी। आसिम ने सवाल उठाया कि अगर उनका रिश्ता इतना खराब था, तो ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद हिमांशी ने दोबारा उनसे संपर्क क्यों किया था। उन्होंने दावा किया कि उनके पास दोनों की बातचीत के मैसेज और स्क्रीनशॉट मौजूद हैं।

पारस छाबड़ा पर भी साधा निशाना
आसिम ने हिमांशी के साथ-साथ पॉडकास्ट होस्ट पारस छाबड़ा पर भी निशाना साधा। उन्होंने पारस के वजन और उनके दूसरों की जिंदगी पर चर्चा करने को लेकर तंज कसा। आसिम ने कहा कि दूसरों की जिंदगी के बारे में बात करने के बजाय पारस को जिम में ज्यादा समय देना चाहिए। 

2023 में अलग हुए थे दोनों
आसिम और हिमांशी की मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। करीब चार साल तक साथ रहने के बाद दोनों ने दिसंबर 2023 में ब्रेकअप का ऐलान किया था। उस समय दोनों ने अलग-अलग धार्मिक मान्यताओं को भी रिश्ते से अलग होने की वजह बताया था।

यह भी पढ़े- कंगना के 'सस्ती कॉपी' वाले पोस्ट पर फूटा तापसी का गुस्सा, बोलीं- 'साबित हो गया....'