फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा अपनी फिल्म 'अस्सी' के बाद एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल मुख्य भूमिका मे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा 'अस्सी' (Assi) के बाद एक और बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। इस बार, डायरेक्टर भूषण कुमार के टी-सीरीज बैनर तले बनने वाली एक बड़े बजट की एंटरटेनिंग फिल्म के लिए अनुभव सिन्हा एक्शन स्टार्स टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और विद्युत जामवाल (Vidyut Jamwal) को एक साथ लाने वाले हैं।

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग?

उम्मीद है कि यह फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर होगी और अभी यह डेवलपमेंट स्टेज में है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने फिल्म का मुख्य कॉन्सेप्ट तय कर लिया है और टाइगर श्रॉफ और विद्युत जामवाल दोनों ही फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए राजी हो गए हैं। प्री-प्रोडक्शन का काम पूरा होने के बाद, उम्मीद है कि इस साल के आखिर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

अनुभव सिन्हा को थप्पड़, आर्टिकल 15 और रा.वन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उस हिसाब से लगता है कि डायरेक्टर अस्सी के बाद ऐसे ही किसी शानदार प्रोजेक्ट और कहानी पर काम कर रहे हैं।

एक्शन में दोनों को महारत है हासिल

रिपोर्ट में कहा गया कि टाइगर और विद्युत फिल्म करने के लिए तैयार हैं ये पूरी तरह से एक एक्शन फिल्म होगी। अनुभव इसे एक हाई स्केल एंटरटेनर फिल्म बनाना चाहते हैं। दोनों ही एक्टर्स को अच्छा खासा स्पेस दिया जाएगा ताकि वो अपनी स्ट्रेंथ दिखा सकें।

Tiger (4)

टाइगर श्रॉफ अपने एक्रोबैटिक स्टंट और एथलेटिक स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं, जबकि विद्युत जामवाल को मार्शल आर्ट्स में महारत हासिल है। एक्टर अपनी जबरदस्त एक्शन परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफें बटोरी हैं।

अनुभव सिन्हा के निर्देशन और भूषण कुमार के प्रोडक्शन में बन रही ये अनटाइटल्ड फिल्म मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिलहाल दोनों कलाकारों को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है।

यह भी पढ़ें- Assi OTT Release: तापसी पन्नू की 'अस्सी' को ओटीटी का सहारा, कब और कहां होगी स्ट्रीम?

यह भी पढ़ें- तापसी पन्नू ने Kanagana Ranaut की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, कहा- 'मेरे मन में उनके खिलाफ...'