विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता एथर की ओर से कई सेगमेंट में विकल्प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता इस महीने Ather Community Day 2026 का आयोजन कर रही है। इस द ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से बेहतरीन विकल्प ऑफर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Ather भी नए स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। Ather Community Day 2026 का आयोजन कब होगा। इस महीने किस तरह की खासियत के साथ किस स्कूटर को लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Ather Community Day का होगा आयोजन
एथर की ओर से इस साल फिर से कम्यूनिटी डे का आयोजन किया जा रहा है। निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार 28 से 30 अगस्त के बीच इसका आयोजन किया जा रहा है।
किस दिन लॉन्च होगा स्कूटर
निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 29 अगस्त के दिन एथर की ओर से नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ही कई तरह की तकनीक, फीचर्स को पेश किया जाएगा। इस दिन ही निर्माता भविष्य की झलक भी दिखा सकती है।
लॉन्च होगा नया स्कूटर
एथर कम्यूनिटी डे पर निर्माता की ओर से नए स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इस दिन निर्माता की ओर से नए प्लेटफॉर्म EL पर स्कूटर को लॉन्च किया जाएगा।
क्या होगी खासियत
निर्माता की ओर से जिस स्कूटर को भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा उसे EL प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। यह स्कूटर मास मार्केट सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस स्कूटर में निर्माता की ओर से पांच से सात इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक, दो से पांच kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्प के साथ 160 से 200 किलोमीटर तक की रेंज को दिया जा सकता है।
नए प्लेटफॉर्म पर बनेंगे कई उत्पाद
जानकारी के मुताबिक EL प्लेटफॉर्म को काफी समय लगाकर विकसित किया गया है। जिस पर नए स्कूटर के साथ ही भविष्य में भी कई उत्पादों को ऑफर किया जाएगा। इसे स्केलेबिलिटी, विनिर्माण दक्षता और लचीलेपन पर ध्यान केंद्रित कर विकसित किया गया है।
कितनी होगी कीमत
एथर की ओर से अभी इस स्कूटर की बैटरी, फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इसे एक से 1.25 लाख रुपये तक की कीमत के आस पास लॉन्च किया जा सकता है।