Time Published: Thursday, August 6, 2026, 19:11 [IST]

Atiq Ahmed Family: माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद (21) की 6 अगस्त 2026 को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह प्रयागराज से झांसी जेल में बंद बड़े भाई अली से मिलने जा रहा था। क्रेटा कार में चार दोस्त भी थे। झांसी से करीब 70 किलोमीटर पहले पूंछ थाना इलाके में कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, स्पीड तेज थी और अचानक आए जानवर को बचाने की कोशिश में हादसा हुआ। अबान और एक दोस्त की मौके पर मौत हो गई, तीन अन्य घायल हुए।

अतीक अहमद के पांच बेटे में अबान सबसे छोटा था। पिछले तीन साल में माफिया का कुनबा सिमटता नजर आया। अतीक अहमद, अशरफ और दो बेटों की मौत हो चुकी है। पत्नी शाइस्त्रा और अतीक खानदान की बहू अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा फरार हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि अतीक के परिवार में कौन-कौन बचा?

atiq-ahmed-family-tree

Atiq Ahmed Kids: अतीक अहमद के पांच बेटे कौन?

अतीक अहमद और पत्नी शाइस्ता परवीन के पांच बेटे हैं-

  • मोहम्मद उमर अहमद (सबसे बड़े)
  • अली अहमद
  • असद अहमद
  • अहजम (Ahzam) अहमद
  • अबान (Aaban) अहमद (सबसे छोटे)
atiq-ahmed-family-tree
(मोहम्मद उमर और अली अहमद)

Atiq Ahmed Family Location: कौन जिंदा है और कौन कहां है?

  • उमर अहमद: अतीक अहमद का सबसे बड़ा बेटा लखनऊ जेल में बंद हैं। कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहे हैं।
  • अली अहमद: दूसरे नंबर का बेटा अली पहले नैनी जेल में था, अक्टूबर 2025 के आसपास उसे झांसी जेल शिफ्ट किया गया। हत्या की कोशिश और रंगदारी जैसे मामलों में बंद हैं।
  • असद अहमद: 13 अप्रैल 2023 को यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया। उमेश पाल हत्याकांड में वांछित था।
  • अहजम अहमद: उमेश पाल हत्याकांड के बाद पुलिस ने चकिया इलाके से बरामद कर बाल संरक्षण गृह भेजा था। क्योंकि, तब अहजम नाबालिग था। करीब 7 महीने बाल सुधार गृह में रहने के बाद कल्याण समिति के आदेश पर बुआ परवीन कुरैशी के सुपुर्द किए गए। वर्तमान में सार्वजनिक रूप से उनकी सटीक लोकेशन की आधिकारिक जानकारी सीमित है।
atiq-ahmed-family-tree
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद।
  • आबान अहमद: 6 अगस्त 2026 को सड़क दुर्घटना में मौत। नाबालिग होने पर अहजम के साथ बाल गृह में रहा था। गृह से निकलने के बाद दोनों सबसे पहले पिता अतीक और चाचा अशरफ की कब्र पर नमाज अदा करने पहुंचे थे।

इस तरह पांच में से दो बेटों (असद और अबान) की मौत हो चुकी है। तीन बेटे उमर, अली और अहजम जीवित हैं। उमर और अली जेल में हैं।

Atiq Ahmed Wife: पत्नी शाइस्ता परवीन और बहन फरार, 50 हजार का इनाम

atiq-ahmed-family-tree
अतीक अहमद की पत्नी के साथ भाई की पत्नी।

शाइस्ता परवीन अतीक की पत्नी है। एक पुलिसकर्मी परिवार में जन्मीं। शादी के बाद लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन से दूर रहीं। बाद में राजनीति में कदम रखा। उमेश पाल हत्याकांड में नाम आने के बाद आरोपी बनाई गईं और तब से फरार हैं। पुलिस ने शाइस्ता की गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है।

अतीक का भाई अशरफ अहमद भी 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में मारा गया था। अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा भी फरार बताई जाती हैं। अतीक की बहन आयशा नूरी पर भी 25,000 रुपये का इनाम घोषित है और वो भी फरार है।

3 साल में 4 मौतें, बिखरा अतीक का कुनबा!

atiq-ahmed-family-tree
अतीक अहमद अपनी पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ।
  • 13 अप्रैल 2023: असद अहमद की एनकाउंटर में मौत।
  • 15 अप्रैल 2023: पुलिस कस्टडी में ही माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के सिर पर गोली मरने के बाद बदमाशों ने गोलियों से छलनी कर दिया।
  • 6 अगस्त 2026: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range