कुरुक्षेत्र जिले में ट्रक डीलर को उसके पुराने पार्टनर द्वारा 45 लाख रुपए के विवाद में 36 घंटे तक बंधक बनाकर रखने का आरोप है। आरोपी ने पार्टनर को उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ दर्ज करवाने का झूठ बोलकर अपने पास बुलाया था। बाद में उसने डीलर को सां

.

बाद में 20 लाख रुपए और मंगवाने के लिए फोन दिया। तब डीलर ने चुपके से अपनी फोटो और वॉइस रिकॉर्डिंग अपने जीजा के मोबाइल पर भेज दी। उसके जीजा की सूचना पर पुलिस ने डीलर को बरामद किया और आरोपी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा निवासी सलपानी कलां को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पम्मा।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पम्मा।

पहले दोनों पार्टनर थे, बाद में अलग हुए

जींद के बढनपुर गांव के रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी परमजीत उर्फ पम्मा और उसका साला शत्रुजीत निवासी कैथल दोनों ट्रकों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते थे। दोनों पहले पार्टनर थे, लेकिन बाद में अलग हो गए। आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले मुंबई में ट्रकों के एक सौदे में 40-45 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

पर्चा दर्ज कराने के बहाने बुलाया

रमेश कुमार के मुताबिक, आरोपी पम्मा ने खुद यह डील करके अगली पार्टी को ऑनलाइन पेमेंट भेजी थी। यहां धोखाधड़ी होने पर पम्मा ने शत्रुजीत से आधे नुकसान की भरपाई मांगी। हालांकि शत्रुजीत ने आरोपी को पैसे दिए थे। 21 जुलाई को आरोपी ने उसके साले को धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की बात कहकर बुलाया था।

थाना झांसा के SHO मोहन लाल।

थाना झांसा के SHO मोहन लाल।

36 घंटे बांधकर रखने का आरोप

आरोपी उसे अपने घर ले गया और कमरे में बंद कर दिया। उसे चेन के साथ बांध दिया गया। आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साले को डरा-धमकाकर पहले तीन, फिर दो और चेक मंगवाकर अपने कब्जे में ले लिए। आरोपी ने करीब 36 घंटे तक उसके साले को बंधक रखा।

तब आरोपी ने 20 लाख रुपए मंगवाने के लिए उसके साले शत्रुजीत को फोन दिया। इसी दौरान उसने मौका देखकर चेन से बंधे होने की फोटो, लोकेशन और वॉइस रिकॉर्डिंग करके उसे भेज दी। रिकॉर्डिंग और फोटे मिलने के बाद उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। लोकेशन के जरिए पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मौके से छुड़वाया, आरोपी गिरफ्तार

थाना झांसा के SHO मोहन लाल ने बताया कि पुलिस ने घर में दबिश देकर डीलर शत्रुजीत को मुक्त कराया और आरोपी परमजीत उर्फ पम्मा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पांच चेक और वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की चेन बरामद कर ली। आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। अभी मामले की जांच जारी है।