August Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों के गोचर के हिसाब से अगस्त का महीना बेहद खास होगा. इस महीने में शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे. आइए जानते हैं कौन सी हैं अगस्त माह की भाग्यशाली राशि...

August Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, ग्रहों के गोचर के हिसाब से अगस्त का महीना बेहद खास होगा. इस महीने में शुक्र, मंगल, बुध और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे. आइए जानते हैं कौन सी हैं अगस्त माह की भाग्यशाली राशि...

author-image

New Update

New Year Horoscope 2026

August Lucky Zodiac Signs

August Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगस्त के महीने में कई बड़े ग्रहों के गोचर के साथ सूर्य और चंद्रग्रहण की खगोलीय घटना भी होगी. इस महीने 1 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेगा. 2 अगस्त को मंगल का गोचर मिथुन राशि में होगा. राजकुमार बुध 5 अगस्त को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. बुध कर्क राशि में सूर्य और गुरु के साथ मिलकर त्रिग्रही, बुधादित्य और हंस राजयोग का निर्माण भी करेगा. 17 अगस्त को सूर्यदेव राशि परिवर्तन करेंगे, सूर्यदेव का गोचर अपनी स्वयं की राशि सिंह में होगा. सिंह राशि में इनका मिलन केतु के साथ होगा. इनके साथ शनि मीन राशि में वक्री गोचर करेंगे. राहु का गोचर कुंभ राशि में औॅर केतु का गोचर सिंह राशि में होगा. 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के दिन साल का दूसरा सूर्यग्रहण होगा. 28 अगस्त को रक्षाबंधन श्रावण पूर्णिमा के दिन साल का दूसरा चंद्रग्रहण होगा. लेकिन इन दोनों ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा. इसलिए इनका कोई सूतक मान्य नहीं होगा. आइए जानते हैं अगस्त का महीना किन राशि के जातकों के लिए शुभ होगा.

इन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना शुभ

मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त माह शुभ फलदायी होगा. नौकरी में आपका प्रमोशन मिल सकता है. नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे. आपके काम की सराहना होगी. व्यापारी वर्ग के लिए यह महीना अनुकूल परिणाम देगा. नया कारोबार शुरु कर सकते हैं. पुराने कारोबार का विस्तार होगा. कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आय के नए साधन बनेंगे. फंसा हुआ धन प्रयास करने से वापस मिल सकता है. परिवार में खुशियां आएंगी. नया मकान या वाहन ले सकते हैं. प्रेम संबंध मधुर होंगे. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. सेहत सामान्य रहेगी. खान-पान पर नियंत्रण रखें.

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना उत्तम परिणाम देगा. इस महीने आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. धन वृद्धि के योग बनेंगे. बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी. पुराने निवेश का लाभ मिलेगा. समाज में पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. मानसिक तनाव और बीमारियों से निजात मिलेगी. नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. नए प्रॉजेक्ट को सफलता से पूरा करेंगे. कारोबार में उम्मीद से अधिक लाभ की प्राप्ति होगी. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ यात्रा हो सकती है. 

कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए अगस्त माह उत्तम फल देगा. इस महीने आपकी निर्णय क्षमता मजबूत होगी. आपके लिए गये निर्णय सही साबित होंगे. नौकरी में आपको आपके काम से नई पहचान मिलेगी. नौकरी बदलने के लिए यह महीना बेहतर होगा. छात्रों को परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी. कारोबार में नई डील फाइनल हो सकती है. नए निवेश से अच्छा धन लाभ होगा. आर्थिक नजरिए से महीना अच्छा रहेगा. धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. सेहत उत्तम रहेगी.

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए अगस्त माह उत्तम फल देगा. इस महीने आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. समाज में सम्मान प्राप्त होगा. रुके हुए काम सफलता पूर्वक पूरे होंगे. रोजगार की समस्या दूर होगी. नई नौकरी मिल सकती है. कार्यक्षेत्र पर आपके काम से अधिकारी प्रभावित होंगे. कारोबार में अच्छी तरक्की होगी. नई साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आय के नए साधन प्राप्त होंगे. अचानक से धन लाभ हो सकता है. नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए अच्छी रहेगी. सेहत के मामले में थकान महसूस कर सकते हैं.

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए अगस्त माह उत्तम फल देगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आय के साथ बचत करने में भी सफल रहेंगे. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से आपका प्रभाव बढ़ेगा. नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है. स्थान परिवर्तन का योग है. कारोबार में अच्छा लाभ प्राप्त होगा. विदेश से कारोबार में धन लाभ होगा. परिवार में शुभ या मांगलिक काम हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए महीना अनुकूल रहेगा. मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा. मानसिक शांति का अनुभव करेंगे. सेहत उत्तम रहेगी. 

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अगस्त माह उत्तम परिणाम देगा. आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी. अचानक से धन लाभ हो सकता है. लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे. सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि हो सकती है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. रिश्तों को मजबूत करने में सफल रहेंगे. पारिवारिक विवाद को सुलझाने में सफल रहेंगे. अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं. सेहत सामान्य रहेगी. योग और मेडीटेशन करते रहें.

मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए अगस्त महीना उत्तम फलदायी होगा. समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी. अनेक माध्यम से धन लाभ होगा. अच्छी बचत करने में सफल रहेंगे. नौकरी में तरक्की होगी. सहकर्मियों के सहयोग से सभी काम समय पर पूरे होंगे. आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. कारोबार में नए निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा. कारोबार में पुराने निवेश का लाभ मिलेगा. आपके पराक्रम में वृद्धि होगी. भाग्य का भरपूर सहयोग पूरे महीने बना रहेगा. परिवार का सहयोग प्राप्त होगा. प्रेम संबंध मधुर होंगे. सेहत अच्छी रहेगी.

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें